Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

पारा शिक्षक रसोइया के साथ बनाना चाहता था अनैतिक संबंध, विरोध करने पर पति की करवा रहा था हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

22

पलामूः 55 वर्षीय सरकारी स्कूल का एक पारा शिक्षक स्कूल की रसोइया के साथ अनैतिक संबंध बनाना चाहता था. पारा शिक्षक लगातार रसोइया पर दबाव बना रहा था. रसोइया ने मामले की जानकारी अपने पति को दी थी. जिसके बाद पारा शिक्षक और रसोइया के पति के बीच बहस हुई थी. बाद में पारा शिक्षक ने रसोइया के पति की हत्या की योजना तैयार की.

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

पारा शिक्षक शूटरों के साथ रसोइया के पति की हत्या करने जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस को जानकारी मिल गई. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या करने जा रहे पारा शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा और शूटर राजवंश परहिया, राजू साव और मंटू कुमार परहिया को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली और दो चाकू बरामद किया है. गिरफ्तार सभी आरोपी पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के सिलदिली के कुंडौली के रहने वाले हैं.

पलामू एसपी ने की पुष्टि

इस संबंध में पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पारा शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा ने 40 हजार रुपये देकर हत्या की योजना बनाई थी. योजना के तहत शूटर राजवंश परहिया रसोइया के पति को गोली मारने वाला था, जबकि अन्य आरोपी चाकू से हमला करने वाले थे. पारा शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा झोलाछाप डॉक्टर का भी कार्य करता है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार पारा शिक्षक रसोइया पर लगातार दबाव बना रहा था. दरअसल, पारा शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा की उम्र 55 वर्ष है और इलाज करने के दौरान उसका राजवंश परहिया से परिचय हुआ था.

एसपी ने बताया कि आरोपी राजवंश परहिया पहले भी डकैती के मामले में जेल जा चुका है और उसकी उम्र 50 से अधिक है. पूरे मामले के उद्भेदन में छतरपुर एसडीपीओ अवध कुमार यादव, छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, सब इंस्पेक्टर सुशील उरांव, अनिल कुमार रजक, राहुल कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.