Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

मध्य प्रदेश सरकार ने दिया किसानों को न्यौता, जबलपुर में हर रविवार लगेगा जैविक हाट

29

जबलपुर: लोगों के स्वास्थ्य और किसानों को लेकर प्रशासन ने शानदार पहल की हैअब हर रविवार को जबलपुर कृषि उपज मंडी में जैविक हाट लगाया जाएगा. जैविक और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को अपना उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेचने के लिए एक प्लेटफार्म देने की कोशिश की जा रही है. 30 नवंबर से जबलपुर में हर रविवार को यह हाट लगाया जाएगा.

लोगों के लिए हानिकार कीटनाशक उत्पाद

अब यह बात लोगों की समझ में आ गई है कि हम जो खाद्य पदार्थ खा रहे हैं. उनमें कीटनाशक और रसायनों का प्रयोग किया गया है. यह कीटनाशक रसायनों का प्रयोग मानव शरीर के लिए हानिकारक है, लेकिन इस समस्या का समाधान क्या है? इसको लेकर कुछ लोगों ने पहल की और उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती या जैविक खेती के जरिए ऐसे उत्पाद पैदा किया जा सकते हैं, जिनमें रसायन या कीटनाशक का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं किया गया हो. किसानों ने इसका प्रयोग करना भी शुरू कर दिया है.

जबलपुर में 1500 हेक्टेयर में जैविक खेती

जबलपुर के कृषि विभाग के संयुक्त संचालक एसके निगम ने बताया कि “जबलपुर में लगभग 1500 हेक्टेयर जमीन पर प्राकृतिक और जैविक खेती हो रही है, लेकिन किसानों की एक बड़ी समस्या यह है कि वे सामान को कहां बेचें, क्योंकि बाजार में अब तक जैविक उत्पाद को बेचने के लिए अलग से कोई इंतजाम नहीं किए गए थे. इसकी वजह से किसानों को उनके उत्पाद के सही दाम भी नहीं मिल रहे थे. राज्य सरकार ने इस विषय पर गंभीरता दिखाई. एसके निगम ने बताया कि बीते दिनों चीफ सेक्रेटरी ने भी यह आदेश दिए हैं. इसके साथ ही कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में भी इस बात की चिंता जताई गई थी कि जैविक उत्पाद पैदा करने वाले किसानों के लिए एक बा

हर रविवार जबलपुर में लगेगा जैविक हाट

जबलपुर में अब हर रविवार को विजयनगर की सब्जी मंडी में जैविक उत्पादों का बाजार लगाया जाएगा. कृषि अधिकारी एसके निगम का कहना है कि हमने सभी किसान संगठनों और किसानों से यह अपील की है कि वे इस बाजार में अपना जैविक उत्पाद बेचने के लिए जरूर आएं. इसके साथ ही शहर के लोगों को भी कहा जा रहा है कि वे इस मंडी में जैविक उत्पाद खरीदने के लिए पहुंचे.

उन्होंने बताया कि यहां आने वाले किसानों का रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा. उनके उत्पाद को जैविक सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल करने की कोशिश भी शुरू की जाएगी. इससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा.

जार होना चाहिए.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.