Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस... Religious Procession Guidelines: धार्मिक जुलूसों में पटाखे और लाउडस्पीकर पर रोक की तैयारी; बॉम्बे हा...

रफ्तार का कहर! दिल्ली में मर्सिडीज कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

25

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में मर्सिडीज कार ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें से 23 साल के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, गंभीर रुप से घायल दोनों लोगों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है. आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. यह एक्सीडेंट वसंत कुंज में एंबियंस मॉल के सामने हुआ है.

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 2:33 बजे वसंत कुंज नॉर्थ थाने को एक रोड एक्सीडेंट की PCR कॉल मिली थी. जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत एंबियंस मॉल के सामने पहुंच गई. यहां पुलिस को एक मर्सिडीज G63 एक्सीडेंटल हालत में मिली. साथ ही एंबियंस मॉल के एक रेस्टोरेंट के तीन कर्मचारी घायल हालत में पड़े हुए मिले. तीनों घायलों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले 23 साल के रोहित को मृत घोषित कर दिया.

आरोपी शादी समारोह से लौट रहा था घर

वहीं, दो घायलों को इलाज चल रहा है. आरोपी मर्सिडीज कार ड्राइवर की पहचान 29 साल के शिवम के तौर पर हुई है, जो कि करोल बाग का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. घटना के समय शिवम की कार में उसकी पत्नी और बड़ा भाई भी मौजूद था. शुरुआती जांच के अनुसार, गाड़ी डिसबैलेंस होकर एक खंभे से टकरा गई, जहां तीनों लोग खड़े थे. बताया जा रहा है कि आरोपी एक शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था.

मर्सिडीज कार जब्त

मर्सिडीज कार शिवम के दोस्त अभिषेक की बताई जा रही है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच कर रही है, ताकि एक्सिडेंट के सही कारणों का पता चल सके. घटना के बाद से ही घायलों और मृतक युवक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने आरोपी की हिमाचल प्रदेश के रजिस्ट्रेशन वाली मर्सिडीज कार को भी जब्त कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.