Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन! हल्द्वानी से मौलाना कासमी गिरफ्तार, जांच के घेरे में अन्य आतंकी लिंक

31

दिल्ली बम ब्लास्ट की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार नई गिरफ्तारियां और खुलासे कर रही हैं. अब दिल्ली बम ब्लास्ट मामले के आतंकी उमर के तार उत्तराखंड से जुड़े होने की बड़ी खबर सामने आ रही है. उमर की कॉल डिटेल खंगालने के दौरान उसका कनेक्शन उत्तराखंड के हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्र से जुड़ा पाया गया है.

शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के साथ ही एलआईयू दिल्ली की टीम ने बनभूलपुरा में दबिश देकर बिलाली मस्जिद के इमाम को हिरासत में ले लिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस उसे दिल्ली ले गई है. सुरक्षा की दृष्टि से बिलाली मस्जिद सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है. साथ ही शहर के कई इलाकों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

अचानक पुलिस बल से क्षेत्र में हलचल

शनिवार की सुबह एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल सहित भारी पुलिस बल बांगभूलपुरा पहुंचा. अचानक इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल को देख स्थानीय लोगों द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. पुलिस ने बिलाली मस्जिद तथा उसके निकट स्थित इमाम के आवास पर कड़ी सुरक्षा रखी है. हालांकि अभी सुरक्षा एजेंसियों ने इमाम के दिल्ली ब्लास्ट में रोल के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है.

दिल्ली ब्लास्ट में गिरफ्तारियां

दिल्ली ब्लास्ट में लगातार लोगों को हिरात में लिया जा रहा है. NIA ने अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. 6 गिरफ्तारियां 20 नंवबर को की गई थी और 2 गिरफ्तारियां 28-29 नवंबर हल्द्वानी से हुई हैं.

10 नवंबर 2025 को दिल्ली के रेड फोर्ट के पास हुई कार ब्लास्ट की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और दिल्ली पुलिस की जांच में यह आतंकी हमला साबित हुआ है, जो जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों से जुड़ा है. मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी को सुसाइड बॉम्बर माना जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.