Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime: शराबी पति ने पत्नी पर किया हमला और फूंका अपना ही घर, मनेंद्रगढ़ इलाके में फैली द... Indore MBA Student Murder: आरोपी पीयूष धामनोदिया मुंबई से गिरफ्तार, रेप के बाद की थी छात्रा की बेरहम... MP RTO Corruption: सोहागी पहाड़ बना अवैध वसूली का अड्डा? परिवहन विभाग के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने खोल... Mandsaur News: मंदसौर में नकली घी और शहद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 40 लीटर मिलावटी माल जब्त; ... Jitu Patwari in Shahdol: जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 'हिसाब' करने की दी चेतावनी Antique Coins: चांदी के भाव बढ़ते ही गलने लगे ऐतिहासिक सिक्के, कॉइन कलेक्टर्स ने जताई बड़ी चिंता Crime News: मोबाइल देख मंगेतर ने खोया आपा, वायर से गला घोंटकर युवक की बेरहमी से हत्या सिंधिया के लिए आए थे खास काजू, पीठ पलटते ही चट कर गए नेताजी! मेहमानों के सामने हुई किरकिरी IAS Transfer List MP: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अशोक वर्णवाल से छीना वन विभाग; मनीष सिंह को बड़ी...

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 7565 पदों पर परीक्षा की तारीख घोषित! 16 दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

3

Delhi Police Constable Exam 2025 Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 लिखित परीक्षा की डेट घोषित कर दी है. एग्जाम शेड्यूल एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है, जिसे कैंडिडेट चेक कर सकते हैं. जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल और अन्य पदों के लिए परीक्षा 16 दिसंबर 2025 और 22 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी.

जारी शेड्यूल के अनुसार निर्धारित शेड्यूल के अनुसार कई शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. SSC दिसंबर और जनवरी के बीच दिल्ली पुलिस में कई पदों के लिए एग्जाम आयोजित करेगा. इन पदों में कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष, कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला, हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल), हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) शामिल है. कुल 7565 पदों पर भर्तियां की जानी हैं.

Delhi Police Constable Exam 2025 Date: किन पदों के लिए कब होगी परीक्षा?

  • दिल्ली ड्राइवर परीक्षा – 16 व 17 दिसंबर
  • कांस्टेबल कार्यकारी – 18 दिसंबर से 6 जनवरी
  • हेड कांस्टेबल – 7 से 12 जनवरी
  • हेड कांस्टेबल सहायक वायरलेस – 15 से 22 जनवरी

Delhi Police Constable Admit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

आयोग एग्जाम से 10 दिन पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगा और उसके बाद परीक्षा डेट से करीब 2 से 3 दिन पहले एडमिट जारी किया जाएगा. सिटी स्लिप और हाॅल टिकट कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड भी लेकर जाना होगा.

Delhi Police Constable Bharti 2025: कैसे किया जाएगा चयन?

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आगे की चयन पीईटी और पीएमटी के लिए बुलाया जाएगा. पीईटी और पीएमटी में सफल अभ्यर्थी डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में शामिल होंगे. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की ओर से पूर्व में जारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.