Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

कर्नाटक में सुलह की कोशिशें तेज! CM सिद्धारमैया के घर नाश्ते पर पहुंचे DK शिवकुमार, क्या खत्म होगा ‘सत्ता संघर्ष’?

24

कर्नाटक में शीर्ष पद के लिए कई दिनों से उहापोह की स्थिति बनी हुई है. बेंगलुरु से दिल्ली तक हर ओर राजनीतिक कयासों का दौर जारी है. सत्तारुढ़ कांग्रेस इस विवाद को जल्द से जल्द सुलझाना चाहती है. इस बीच पार्टी नेतृत्व की ओर से निर्देश मिलने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने सहयोगी और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ विवाद सुलझाने को लेकर आज शनिवार को नाश्ते पर बुलाया है.

शिवकुमार गुट की ओर से पिछले हफ्ते (20 नवंबर) कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने का मुद्दा उठाया था, क्योंकि इसी दिन राज्य में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में अपने 2.5 साल पूरे किए थे. यह मुद्दा लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन पिछले एक हफ्ते में इसमें खासी तेजी आई है. विधानसभा का अगला सत्र 8 दिसंबर से शुरू होना है, ऐसे में कांग्रेस आलाकमान चाहती है कि इससे पहले विवाद खत्म हो जाए. आलाकमान ने दोनों नेताओं से बिना दिल्ली के दखल के ही इस मुद्दे को सुलझाने को कहा है.

हम नाश्ते पर करेंगे चर्चाः सिद्धारमैया

विवादों के बीच सिद्धारमैया ने कल शुक्रवार शाम को कहा, “आलाकमान ने उन्हें (शिवकुमार को) और मुझे फोन करके यह सुझाव दिया है कि हमें बैठक करनी चाहिए. इसलिए मैंने उन्हें नाश्ते पर बैठक के लिए बुलाया है. जब वह नाश्ते पर आएंगे तो हम मुद्दों पर चर्चा करेंगे.”

CM सिद्धारमैया ने आगे कहा, “मेरे स्टैंड में कोई बदलाव नहीं है. मैं पहले ही कह चुका हूं कि आलाकमान के निर्देशों का पालन करूंगा और इस बैठक में भी मैं उसी स्टैंड पर कायम रहूंगा. उन्होंने भी कई बार यह कहा है कि वह आलाकमान के निर्देशों का पालन करेंगे. हम चर्चा करेंगे.”

मुझे CM बनने की जल्दी नहींः शिवकुमार

दिल्ली बुलाए जाने को लेकर सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें दिल्ली नहीं बुलाया गया है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा, “अगर मुझे बुलाया जाएगा तो मैं जाऊंगा.”

दूसरी ओर, शिवकुमार ने भी कल कहा था कि उन्हें कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने की कोई जल्दी नहीं है. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “पार्टी के कार्यकर्ता भले ही उत्साहित हो रहे हों, लेकिन मुझे कोई जल्दी नहीं है. पार्टी सारे फैसले लेगी.”

उपमुख्यमंत्री शिवकुमार दावा करते रहे हैं कि मई 2023 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर हुई खींचतान के बाद उनके, सिद्धारमैया और दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के बीच 2.5-2.5 साल के फॉर्मूले को लेकर सहमति बनी थी. हालांकि इसको लेकर लिखित में कुछ भी नहीं है, साथ में कांग्रेस नेतृत्व की ओर से भी कभी कुछ नहीं कहा गया.

सिद्धारमैया को हटाना नहीं चाहती पार्टी

इससे पहले मई 2023 में जब कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में लौटी थी तब सरकार बनाने को लेकर दोनों नेताओं के बीच खासा संघर्ष दिखा था. बाद में सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाया गया जबकि शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री.

दूसरी ओर, कांग्रेस नेतृत्व ने यह भी इशारा किया है कि सिद्धारमैया, जो कर्नाटक में मजबूत OBC कुरुबा बिरादरी के सबसे बड़े लीडर हैं, साथ ही उन्हें दलितों और अल्पसंख्यकों का भी समर्थन हासिल है, को हटाए जाने की कोई उम्मीद नहीं है. वहीं शिवकुमार, जो असरदार वोक्कालिगा बिरादरी से आते हैं, मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.