Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भारत में विमानन संकट! 350 A320 एयरक्राफ्ट का संचालन रुका, एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को चेताया

17

दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले सिंगल-आइल विमान Airbus A320 फैमिली को इस वीकेंड सॉफ्टवेयर अपग्रेड के लिए ग्राउंड किए जाने का सीधा असर भारत समेत दुनिया भर में एयर ट्रैवल पर पड़ेगा. भारत में IndiGo और Air India Group के 350 से अधिक A320 फैमिली विमान 23 दिनों के लिए प्रभावित रहेंगे. अपग्रेड पूरा होने के बाद उड़ानें अगले सोमवार या मंगलवार से सामान्य होने की उम्मीद है. वैश्विक स्तर पर लगभग 6,000 विमान इस प्रक्रिया से गुजरेंगे.

अपग्रेड की वजह: JetBlue की A320 फ्लाइट में गंभीर तकनीकी घटना

30 अक्टूबर 2025 को JetBlue की कैंकून से नेवार्क जा रही A320 उड़ान में विमान बिना पायलट इनपुट के अचानक नीचे झुक गया. NTSB की जांच के अनुसार, यह अनियंत्रित “पिच डाउन” ELAC फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर के स्विच बदलने के दौरान हुआ. विमान को आपात स्थिति में टैम्पा डायवर्ट करना पड़ा और कुछ यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद Airbus ने पूरी A320 फ्लीट पर अनिवार्य सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर अपडेट का निर्देश जारी किया है.

एयर इंडिया की एडवाइजरी

एयर इंडिया ने अपनी आधिकारिक पोस्ट में कहा कि Airbus द्वारा जारी निर्देश के बाद हमारे A320 फ्लीट के कुछ विमानों में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर री-अलाइनमेंट किया जाएगा, जिससे टर्नअराउंड टाइम बढ़ सकता है और उड़ानों में देरी संभव है. जब तक सभी विमानों में यह रीसेट पूरा नहीं होता, यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करें और जरूरत पड़ने पर कॉन्टैक्ट सेंटर से संपर्क करें.

इंडिगो का बयान

इंडिगो ने कहा कि सेफ्टी फर्स्ट. Airbus ने वैश्विक A320 फ्लीट के लिए तकनीकी एडवाइजरी जारी की है. हम सभी अनिवार्य अपडेट पूरे ध्यान और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार कर रहे हैं. इस दौरान कुछ उड़ानों के शेड्यूल में हल्का बदलाव हो सकता है. इंडिगो ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले ऐप/वेबसाइट पर लेटेस्ट फ्लाइट स्टेटस देख लें.

यात्रियों पर असर

अगले 23 दिन एयर ट्रैवल में देरी और शेड्यूल बदलाव की संभावना है. भारत की सबसे बड़ी फ्लीट (IndiGo + Air India) पर इसका सबसे बड़ा प्रभाव पड़ा है. ग्लोबल लेवल पर 6,000 विमान अपग्रेड से गुजरेंगे. विमानन नियामकों और एयरलाइनों ने कहा है कि यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आवश्यक है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.