Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

ठंड और कोहरे की दोहरी मार! वाहन चालकों के लिए जारी हुआ अलर्ट

19

पठानकोट : ठंड का मौसम आते ही जिले और आस-पास के क्षेत्रों में कोहरे की संभावना बढ़ गई है। इसी बीच वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी हुई है। मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को सावधानी बरतते हुए सुरक्षित ड्राइविंग करने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग और प्रशासन अनुसार कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सड़क हादसों का जोखिम बढ़ जाता है, इसलिए सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि अपने और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए सावधान रहें। इस संबंध में सुरेन्द्र महाजन, पवन महाजन, संजीव महाजन, सुरेन्द्र चोपड़ा व राजेश पुरी ने कहा कि ठंड के मौसम में सड़क पर वाहन चलाते समय वाहन की रोशनी, ब्रेक व अन्य सुरक्षा उपकरणों को जांच लेना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि रात और सुबह के समय कोहरे के दौरान तेज गति से वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है और इससे दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें, सीट बैल्ट का प्रयोग करें और हैलमेट पहनें। इसके अलावा वाहन को नियमित रूप से सर्विस करवाना और टायर, ब्रेक तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच करना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इस मौसम में बुजुर्ग, बच्चे और बीमार व्यक्ति विशेष रूप से संवेदनशील होते हैं, इसलिए उनका ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वाहन चलाते समय संयम और सतर्कता बरतें, ताकि ठंड और कोहरे के कारण होने वाले संभावित हादसों से बचे रहें। पठानकोट में ठंड और कोहरे के मौसम को देखते हुए प्रशासन और नागरिकों के बीच सतर्कता और सहयोग की आवश्यकता बढ़ गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.