Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Koriya News: कोरिया के सोनहत में हाथियों का तांडव, गांव में घुसा झुंड, रात भर दहशत में रहे लोग PMGSY Road Quality Controversy: सड़क उखाड़कर गुणवत्ता पर उठाए सवाल, अब कांग्रेस नेता पर हुई FIR छत्तीसगढ़ में सनसनी: अवैध खनन विरोधी अभियान के दौरान हत्या का आरोप, SDM और तीन अन्य पुलिस हिरासत में बस्तर में बड़ा सरेंडर: 22 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, बोले- 'पूना नारकोम' अभियान से मिली नई जिंदग... Imad Wasim Controversy: इमाद वसीम पर लगा अपने ही बच्चे की हत्या का आरोप? दूसरी शादी के बाद मची सनसनी... Mrunal Thakur: धुरंधर के डायरेक्टर के पास खुद काम मांगने गई थीं मृणाल, जानें कैसे मिली फिल्म ‘दो दीव... Putin's Hybrid War: अमेरिका से यूरोप तक पुतिन के 'प्रॉक्सी संगठनों' का जाल, दुनिया में मंडराया हाइब्... Least Religiously Diverse Countries: इन 10 देशों में खत्म हो रही है धार्मिक विविधता, यमन और अफगानिस्... Pensioners News: पेंशनर्स की लगी लॉटरी! ₹1,000 की जगह अब मिल सकते हैं ₹12,500 तक, जानें क्या है नया ... Sarvam Edge: अब बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा मॉडल जो ChatGPT और Gemini को द...

लिपस्टिक से लिखा सुसाइड नोट, नाम और I Love U… कमरे में मिला पति-पत्नी का शव, ट्रायंगल लव स्टोरी की आशंका

5

 बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के भूकंप अटल आवास में रहने वाले दंपत्ति की लाश कमरे में मिली है। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। वहीं पत्नी की लाश बिस्तर पर था। युवक ने दीवार पर पत्नी की लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखा था। इसमें पति ने एक अन्य युवक को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पीएम के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सरकंडा टीआइ प्रदीप आर्य ने बताया कि भूकंप अटल आवास में रहने वाली नेहा उर्फ शिवानी तांबे और प्रेम तांबे निजी कंपनी में सफाई कर्मी थे। उन्होंने 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके तीन बच्चे हैं। सोमवार की दोपहर तक दोनों पति-पत्नी घर से बाहर नहीं निकले। इसी दौरान शिवानी की मां रीना उनके घर पर आई।

मृतका की मां ने धक्का देकर घर का दरवाजा खोला। अंदर कमरे में उनकी बेटी बिस्तर पर पड़ी थी। दामाद की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इसे देखकर महिला की चीख निकल गई। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

अपार्टमेंट में रहने वाले लाेग भी वहां पहुंच गए। तत्काल इसकी जानकारी सरकंडा पुलिस को दी गई। तब पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे की दीवार पर एक नाेट लिखा था।

दीवार पर लिपस्टिक से पति ने कुछ लिख रखा था। उसने अपनी पत्नी पर किसी दूसरे युवक से बात करने और उर्जा पार्क के पास उन्हें पकड़ लेने की बात लिखी थी। युवक ने अपनी और पत्नी की मौत का जिम्मेदार राजेश विश्वास को बताया है। उसने दीवार पर राजेश का मोबाइल नंबर भी लिख दिया है।

पत्नी की हत्या कर लगाई फांसी

टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की है। इसमें पता चला है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। वहीं, सुसाइड नोट पर युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह किया है। इससे आशंका है कि युवक ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीएम रिपोर्ट से पूरा मामला स्पष्ट होगा।

मां-पिता की मौत, बच्चे हुए अनाथ

पति-पत्नी की जिस समय लाश मिली बच्चे स्कूल गए हुए थे। उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। उन्हें स्वजन स्कूल से लेकर आए। बच्चों को जब पता चला कि उनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं है वे दहाड़े मारकर रोने लगे। इधर परिवार के लोगों का भी हाल बुरा था। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह बच्चों को संभाला। पुलिस की जांच के बाद शव चीरघर भेज दिया गया।

हत्या के बाद लिखा आई लव यू

पत्नी की हत्या के बाद युवक ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका जाहिर की। साथ ही अपनी बात नहीं मानने की बात भी लिखी। युवक को इसका जिम्मेदार भी बताया। इसके बाद उसने आइ लव यू शिवानी भी लिखा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.