Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सूदखोर तोमर बंधुओं के खिलाफ फिर FIR! ₹10.50 लाख का सामान ले गए, पैसा मांगने पर दुकान बंद कराने की दी खुली धमकी

21

रायपुर: राजधानी में सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की धमकियों और जबरन वसूली का एक और मामला सामने आया है। देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने कारोबारी संजय चांडक की शिकायत पर विरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ आठवीं FIR दर्ज की है। यह घटना वर्ष 2021 की बताई जा रही है, लेकिन पीड़ित ने लगातार धमकियों के कारण अब मामला दर्ज कराया है।

क्या है पूरा मामला

शिकायतकर्ता संजय चांडक ने पुलिस को बताया कि आरोपी विरेंद्र और रोहित तोमर उनकी दुकान से धमकी देकर बैडशीट, पर्दे सहित करीब 10 लाख 50 हजार रुपए का सामान ले गए थे। रकम मांगने पर दोनों ने खुद को करणी सेना का अध्यक्ष बताकर दुकान बंद करवाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। लगातार दबाव और धमकियों के चलते व्यापारी परेशान रहा।

एक जेल में, दूसरा 5 महीने से फरार

पुलिस के अनुसार विरेंद्र सिंह तोमर इस समय जेल में बंद है, जबकि उसका भाई रोहित तोमर पिछले 5 महीनों से फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। दोनों के खिलाफ अलग–अलग मामलों में यह आठवीं FIR है।

पुलिस जांच जारी

देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.