Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कैसा था वो पांचजन्य शंख? जिसके शंखनाद से कौरव थर्रा उठते थे, और $18$ दिन तक कुरुक्षेत्र कांपा! जानें श्रीकृष्ण के शंख का रहस्य

9

भगवान श्रीकृष्ण के शंख पांचजन्य की एक बार फिर चर्चा हो रही है. ये चर्चा इस वजह से है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जा रहे हैं, जहां कृष्ण के पवित्र शंख के सम्मान में नवनिर्मित ‘पांचजन्य’ का उद्घाटन किया जाएगा. ये वह शंख है, जिसके शंखनाद की आवाज कई किलोमीटर दूर तक जाती थी और कौरव थर्रा उठते थे व करुक्षेत्र भी कांप उठता था.

कथा के मुताबिक, भगवान श्रीकृष्ण ने गुरु सांदीपनि से शिक्षा हासिल की थी. शिक्षा पूरी होने के बाद गुरु सांदीपनि ने दक्षिणा में अपने पुत्र को मांग लिया. दरअसल, उनका पुत्र समुद्र में डूब गया, जिसे शंखासुर नामक राक्षस ने निगल लिया था. श्रीकृष्ण ने गुरु को वचन दिया कि वे उनका पुत्र लौटाएंगे.

भगवान ने कर दिया था शंखासुर राक्षस का वध

भगवान कृष्ण और बलराम गुरु सांदीपनि का पुत्र खोजने के लिए समुद्र में उतर गए और शंखासुर राक्षस से कहा कि उनके गुरु का पुत्र लौटा दो. ये बात राक्षस को नागवार गुजरी और वह भगवान से युद्ध करने लगा. युद्ध में राक्षस पराजित हुआ. पराजित होने के बाद उसने बताया कि उनके गुरु का पुत्र यमलोक पहुंच गया है.

भगवान ने राक्षस का वध कर दिया, जिसके बाद उसके शरीर से पांचजन्य शंख की उत्पत्ति हुई. भगवान ने शंख को अपने पास रखा और फिर यमलोक के लिए निकल गए, जहां उनके क्रोध को देखकर यमराज भयभीत हो गए और सांदीपनि के पुत्र की आत्मा को फिर से धरती पर भेज दिया. भगवान ने अपने गुरु को पुत्र के साथ शंख भी भेंट कर दिया, लेकिन गुरु सांदीपनि ने शंख श्रीकृष्ण को लौटा दिया, जिसके बाद से वह हमेशा के लिए भगवान का हो गया.

पांचजन्य शंख की खासियत

इस पांचजन्य शंख की खासियत थी कि इसकी ध्वनि कई किलोमीटर तक पहुंच जाती थी. कहा जाता है कि इसका शंखनाद इतना तेज था जोकि 1000 शेरों की गर्जना के बराबर माना जाता था. महाभारत युद्ध के समय कृष्ण ने इसी शंख का इस्तेमाल 18 दिन तक किया था. युद्ध की सुबह शुरुआत और अंत शाम को इसी शंख के शंखनाद के साथ होता था. जैसे ही सुबह शंख बजता था वैसे ही पांवड उत्साह से भर जाते थे, जबकि कौरव भयभीत हो जाते थे. यही नहीं, पांचजन्य शंख विजय के साथ समृद्धि और सुख का प्रतीक भी बताया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.