Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

जालंधर में एक ही स्कूल की 2 छात्राएं लापता, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

24

जालंधर : नॉर्थ हलके से एक ही स्कूल में पढ़ने वाली 2 छात्राओं का तथा कथित तौर पर अपहरण का मामला सामने आया है। लड़कियों के परिजनों का आरोप है कि दो मुस्लिम युवक उनकी बेटियां को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि घटना 20 नवंबर की है लेकिन पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया।

पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर मामला भाजपा के सीनियर नेता के.डी.भंडारी तक पहुंचाया गया। शनिवार को केडी. भंडारी थाना एक पहुंचे और सारा मामला जान कर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से फोन पर बात की। के.डी. भंडारी ने बताया कि दोनों लड़कियां शहीद भगत सिंह कालोनी और दादा कालोनी की रहनी वाली है लेकिन एक साथ एक ही स्कूल में 6वीं क्लास में पढ़ती है।

उन्होंने कहा कि लड़कियां घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। परिवार वालों ने आरोप लगाए कि दो मुस्लिम लड़के कई दिनों से उनकी बेटियों के पीछे लगे हुए थे जिनका उन्होंने बाइक का नंबर भी नोट किया था लेकिन उसके बाद नहीं दिखाई दिए। 20 नवंबर को जब लड़कियां गायब हुई तो उसके बाद भी उन लड़कों को नहीं देखा गया।

उन्होंने शक जताया कि कहीं उक्त युवक उनकी बेटियों के साथ कुछ गलत न कर दें। के.डी. भंडारी ने कहा कि 20 नवम्बर को ही थाना एक की पुलिस को शिकायत दी और लड़कों के मोबाइल नंंबर समेत बाइक का नंबर भी दिया लेकिन नीचे लैवल पर ही बात दबा दी गई और कोई एक्शन नहीं लिया गया।

उन्होंने कहा कि सी.पी. के ध्यान में मामला लाया गया है। उधर थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि एक लड़की उनके थाने के इलाके में रहती थी जबकि दूसरी लकड़ी थाना आठ के इलाके की थी। जिस स्कूल में वह दोनों पढ़ती थी वह थाना आठ के इलाके में है, जिसके चलते उक्त शिकायत थाना आठ की पुलिस को ट्रांसफर कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.