Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब... Bokaro News Today: MMDR कानून और 450 रु. सेस पर बोले बाबूलाल मरांडी; 'कोयला महंगा हुआ तो बर्बाद हो ज... Jharkhand Congress News: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को प्रदेश कांग्रेस का शो कॉज नोटिस; 3 दिनों में म...

विधायक वीरसिंह भूरिया के विवादित बयान पर मचा बवाल, लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान ने दिया मुंह तोड़ जवाब, जानें पूरा माजरा

32

 अलीराजपुर। थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया के विवादित बयान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायक पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज होने के बाद भी भाजपा लगातार कांग्रेस और कांग्रेस प्रत्याशी पर हमलावर है। इस मामले में ताज़ा बयान भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान का आया है। उन्होंने कांग्रेस विधायक के बयां का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार महिलाओं का अपमान करती आई है और इस मामले में भी कांग्रेस की घृणित सोच सामने आई है। जिस तरह से वीरसिंह भूरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी की मौजूदगी में आदिवासी समाज को बाटने की कोशिश की है और उन्हें हिंसा के लिए भड़काने का प्रयास किया। यह बेहद निंदनीय है।

वहीं इस मामले में आदिवासी भाजपा नेता कमरू अजनार ने भी कड़ा पलटवार किया है उन्होंने भील-भिलाला को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के परिजनों पर ही टिपण्णी कर डाली। कमरू अजनार ने कहा कि कांतिलाल भूरिया की माता खुद भिलाल जाति से है जबकि उनके पिता भील जनजाति के है। इतना ही नहीं कमरू अजनार ने कांग्रेस नेताओ के शासनकाल में भील आदिवासियों के बड़ी संख्या में धर्मान्तरण का भी आरोप लगाया।

आपको बता दें कि कमरू अजनार पूर्व कांग्रेसी है और उदयगढ़ जनपद के अध्यक्ष रहे है। कमरू कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के बेहद करीबियों में से रहे है लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। बहरहाल नेताओ की बयानबाज़ी और पलटवार से जिले की राजनीति लगातार गरमाई हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.