Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छिंदवाड़ा से गायब हुई नाबालिग जबलपुर में मिली, फिर सामने आई झकझोर देने वाली कहानी

9

छिन्दवाड़ा : घर से गायब हुई नाबालिग के मामले में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. 18 नवंबर को छिंदवाड़ा के देहात थाने में शिकायत लेकर पहुंचे भैयालाल ने पुलिस को बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए लापता हो गई है. उन्हें आशंका थी कि किसी व्यक्ति ने उसे बहला फुसलाकर कर अपहरण कर लिया है लेकिन जब पुलिस ने नाबालिग को खोज निकाला तो बेटी ने घर से गायब होने की चौंकाने वाली वजह बताई.

इस वजह से घर छोड़कर चली गई थी नाबालिग

देहात थाना प्रभारी गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया, ” गंगई के भैयालाल भारती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी बिना बताए कहीं चली गई है. उसे ऐसी शंका है कि उसे कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है. रिपोर्ट पर अपराध.क्र.534/2025 धारा 137(2) बीएनएस की कायमी कर जांच में लिया गया. मुखबिर की सूचना के आधार पर नाबालिग को जबलपुर जिले को गोरखपुर से दस्तयाब किया गया है. पूछताछ पर नाबालिग ने बताया है कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया था और उसके पिता उसकी पढ़ाई के लिए फीस नहीं दे पा रहे थे. इसलिए घर से बिना बताए चली गई.

थाना प्रभारी ने चुकाई स्कूल फीस आगे भी करेंगे मदद

पुलिस के मुताबिक नाबालिग का भाई मजदूरी करके घर के खर्च चलाता था और पिता की आमदनी इतनी नहीं थी कि वह खर्च उठा सके लेकिन अचानक भाई का एक्सीडेंट हो गया, जिसके वजह से उसके काम बंद हो गए थे. पिता ने बेटी की स्कूल फीस भरने से भी मना कर दिया था क्योंकि आर्थिक स्थिति खराब थी. इन्हीं सब वजहों से बच्ची गुस्से में बिना बताए ही घर से चली गई थी.

नाबालिग को दस्तयाब करने के बाद थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने स्कूल की फीस चुकाई और परिजनों से कहा कि आगे जो भी आर्थिक जरूरत पड़ेगी वे उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे.

ऑपरेशन मुस्कान से किया जा रहा नाबालिगों का पता

पुलिस मुख्यालय द्वारा नाबालिग अपहृत बालक/बालिकाओ की दस्तयाबी के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में छिंदवाड़ा पुलिस ने जबलपुर के गोरखपुर से नाबालिग को दस्तयाब किया. वहीं एक अन्य नाबालिग के मामले में यह सामने आया कि वह इसलिए घर छोड़कर चली गई थी क्योंकि परिजनों ने उसे जब वेबजह घूमने से मना किया था पर उसे घूमने का बहुत शौक था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.