Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: अजित पवार के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, क्या बाल-बाल बचे अजित पवार?

8

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के काफिले में शामिल एक वाहन शनिवार (22 नवंबर) को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को धारुर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. यह दुर्घटना बीड जिले के तेलगांव-धारुर मार्ग पर धुनकावाड़ फाटा इलाके में हुई.

जानकारी के मुताबिक काफिले में शामिल एक गाड़ी मोटरसाइकिल से टकरा गई. इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार विष्णु दामोदर सुदे, उनकी पत्नी कुसुम सुदे और दो बेटियां नीचे गिर गए. चारों को गंभीर चोंटे आई. इस हादसे से मौके पर हड़ंकप मच गया. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार पहिया वाहन पलट गया.

चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि अजित पवार धारुर के रास्ते लातूर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान उनके काफिले में शामिल एक चार पहिया वाहन MH 02 GH 5732 ने धुनकावाड़ जंक्शन के पास एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि चार पहिया वाहन पलट गया वहीं, दोपहिया वाहन पर सवाल सभी लोग नीचे गिर गए. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यह दुर्घटना काफिले की गाड़ी चला रहे चालक की लापरवाही के कारण हुई.

चारों घायल अस्पताल में भर्ती, एक की हालत नाजुक

इधर हादसे के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए धारुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, गंभीर चोटों के कारण सभी को आगे के इलाज के लिए अंबाजोगाई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भीषण था कि दोपहिया वाहन चकनाचूर हो गया. साथ ही, काफिले में शामिल वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. इस हादसे में अजित पवार का सुरक्षा गार्ड भी घायल हुआ है. उसका भी इलाज चल रहा है.

लोगों ने की घायल परिवार के लिए न्याय की मांग

इस हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया. अब पुलिस ने इस काफिले में शामिल वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं स्थानीय लोगों ने घायल परिवार के लिए न्याय की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.