Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

पत्नी को प्रेमी के साथ इस हाल में देख फूट-फूटकर रो पड़ा पति, बोला-पहली बार नहीं…

3

अमृतसर: इलाके में उस समय जबरदस्त हंगामा हो गया, पति ने अपने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला अमृतसर से सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का खुलासा करते हुए उसे एक होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार पति ने अपने पत्नी को जिले के ज्ञानी लस्सी वाले के पास स्थित एक होटल में पकड़ा है।

मौके पर पति मीडिया के सामने फूट-फूटकर होने लगा। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2010 को हुई है। उसकी पत्नी दसूहा की रहने वाली है। पति ने बताया कि उसने शादी के कुछ साल बाद (2018) में भी अपनी पत्नी को एक अन्य व्यक्ति के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया था। इस दौरान उसके बच्चे छोटे होने के चलते परिवार वालों ने कहा था कि वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगी। लेकिन उसकी पत्नी अपने हरकतों से बाज नहीं आई। गत रात भी जब वह अपनी पत्नी की पीछा करने लगा तो दोबारा उसे एक अन्य  व्यक्ति के साथ रंगे हाखों होटल में पकड़ लिया।

इस दौरान मौके पर उसने परिवार वालों को बुला लिया और घटना की सूचना मिलेत ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि उन्हें पति-पत्नी के विवाद का पता चला और जब वह मौके पर पहुंचे तो पत्नी के अवैध संबंधों का पता चला। वहीं पत्नी का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। इस दौरान पीड़ित पति ने बताया कि उसे 6-7 महीने पहले ही अपनी पत्नी पर शक हो गया था जिसके चलते उसकी एक्टिवा पर GPS लगाया था। कल रात जब पत्नी को 15-20 फोन किए तो उसने एक भी नहीं उठाया। इसके बाद उसकी एक्टिवा पर लगे GPS की मदद से लोकेशन ट्रैक की तो उसे प्रेमी के साथ रंगे हाथों होटल में काबू कर लिया।

पीड़ित पति का कहना है कि उसके 2 बच्चे है। उसे कानून के मुताबिक बनती कार्रवाई के तहत इंसाफ दिलाया जाए। पीड़ित पति के पिता ने बताया कि उनकी बहू अक्सर झगड़ा करती रहती है। पहली बार प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर माफी मांग ली थी जिसके सबूत भी है। अब वह दोबारा पकड़ी गई और कह रह रही है कि उसे अपने प्रेमी के साथ ही रहना है। वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। बहू के मायके वालों को बता दिया है, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.