Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

गोलियों की आवाज से दहला जालंधर! डरे सहमे इलाका वासी

25

जालंधर : शहर फायरिंग की वारदात सामने आई है। एक जीजा ने अपने साले पर फायरिंग कर दी है। गढ़ा के गुरु दीवान नगर में वीरवार देर रात जीजा ने अपने ही साले पर गोली चला दी। गोली युवक के गुट पर लगी जिसके बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। फायरिंग सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस, फॉरेंसिक टीम और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को पीड़ित युवक सामने आया जिसने अपने जीजा के खिलाफ थाना 7 में शिकायत दर्ज करवाई।

इलाके के लोगों ने बताया कि जीजा श्याम और साला अमरजीत में 3 लाख रुपए की ड्रग मनी के लेनदेन का विवाद चल रहा है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार दोनों के खिलाफ नशे और मारपीट के केस भी दर्ज हैं जिससे ड्रग मनी का विवाद ही गोली चलने का सही कारण बताया जा रहा है। जीजा श्याम और साला अमरजीत दोनों ही गढ़ा के रहने वाले हैं। थाना 7 के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि देर रात गोली चलने के सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से गोली का खोल तो नहीं मिला लेकिन सड़क पर खून फैला हुआ था। पुलिस ने एक घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों का डी.वी.आर. कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक लैब ने भी सड़क पर फैले खून के सैंपल लिए है जबकि अन्य अवशेष भी लिए है। पुलिस की माने तो देर रात किसी भी पक्ष का कोई बयान नहीं आया था और न ही कोई पक्ष सामने आया।

स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि गोली अमरजीत नाम के व्यक्ति के हाथ पर गली है, जिसके बाद पुलिस ने कुछ अस्पताल भी खंगाले लेकिन वहां से भी कोई गनशॉट का मामला नहीं मिला। शुक्रवार को अचानक पता लगा कि अमरजीत नाम का व्यक्ति सिविल अस्पताल दाखिल है, जिसके हाथ पर गोली लगी है। पुलिस तुरंत सिविल अस्पताल पहुंची और अमरजीत के बयान दर्ज किए गए। थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने कहा कि अमरजीत ने अपने बयानों में लिखवाया है कि उसके जीजा श्याम ने उसे मारने की नीयत से गोली चलाई। सूत्रों की मानें तो श्याम के पास लाइसैंसी रिवाल्वर नहीं है जिसके चलते गोली अवैध पिस्तौल से ही चलाई गई।

पुलिस का कहना है कि गोली चलाने के पीछे सही कारण सामने नहीं आए हैं लेकिन जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है और गोली चलाने वाले श्याम की तलाश में रेड किए जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात पुलिस एफ.आई.आर. दर्ज करने की भी तैयारी कर रही थी। एस.एच.ओ. ने पुष्टि की है कि दोनों के खिलाफ नशे और लड़ाई झगड़े के पहले से ही केस दर्ज हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.