Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: सोसाइटी के टॉप फ्लोर से गिरी लिफ्ट, झटके से बाहर आ गए दरवाजे, बाल-बाल बचे अंदर फंसे लोग

3

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा एसडीएस एनआरआई सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एफ ब्लॉक की लिफ्ट अचानक टॉप फ्लोर से तेज रफ्तार में गिरते हुए सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आ रुकी. गनीमत रही कि घटना के वक्त लिफ्ट के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया. जानकारी के मुताबिक सोसाइटी में काम करने वाली एक मेड ने लिफ्ट का इस्तेमाल करने के लिए बटन दबाया, लेकिन बटन दबाते ही लिफ्ट तेज आवाज के साथ नीचे की ओर गिर पड़ी.

इस घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोग दहशत में आ गए. कई रेजिडेंट्स ने लिफ्ट की खराब हालात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि सोसाइटी में लिफ्टों की रेगुलर मेंटेनेंस नहीं की जाती, जिसकी वजह से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.

एनआरआई सोसाइटी में गिरी लिफ्ट

इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सोसाइटी मैनेजमेंट से तुरंत सभी लिफ्टों की जांच और मरम्मत की मांग की है. यह मामला बीटा-2 थाना क्षेत्र, परी चौक के पास स्थित एसडीएस एनआरआई सोसाइटी से सामने आया है, जहां लिफ्ट अचानक से नीचे गिर गई. इस लिफ्ट का दरवाजा भी निकलकर बाहर आ गया. इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश भी है. उनका कहना है कि अगर लिफ्ट में हादसे के वक्त कोई होता तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी और अगर लिफ्ट की मरम्मत नहीं कराई गई तो आगे कोई हादसा हो सकता है.

पहले भी हो चुका इस तरह का हादसा

इस तरह की घटना पहले भी सामने आ चुकी है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में अगस्त महीने में एच टावर की लिफ्ट छठे फ्लोर से फ्री फॉल होकर सीधा बेसमेंट में गिर गई थी. इस दौरान लिफ्ट के अंदर दो लोग मौजूद थे, जो छठे फ्लोर से नीचे जा रहे थे. तभी लिफ्ट फ्री फॉल हो गई और सीधा नीचे जा गिरी. हालांकि, गनीमत रही थी कि लिफ्ट में मौजूद लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी. उस समय भी लोगों ने बिल्डर प्रबंधन से शिकायत की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.