Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

साल खत्म होते-होते एक और बड़ा हादसा, एयर शो के दौरान भारतीय जेट क्रैश

25

दुबई से बड़ी खबर सामने आई है। दुबई में चल रहे अंतरराष्ट्रीय एयर शो के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान डेमो फ्लाइट के दौरान अचानक क्रैश हो गया। यह दुर्घटना अल मकतूम एयरपोर्ट पर दुबई समयानुसार दोपहर 2:10 बजे और भारत में 3:40 बजे हुई।

भारतीय वायुसेना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है। साथ ही, दुर्घटना की वजह जानने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। यह टीम जांच करेगी कि हादसा कैसे और क्यों हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेजस विमान हवा में करतब दिखा रहा था तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। कुछ ही सेकंड में विमान तेजी से नीचे आकर गिर पड़ा। गिरते ही उसमें आग लग गई और काला धुआं आसमान में फैल गया। हादसे के तुरंत बाद दमकल और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई।

दोपहर की इस फ्लाइट के समय एयर शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हादसा होते ही एयर शो रोक दिया गया और दर्शकों को तुरंत सुरक्षित जगह पर ले जाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.