Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फूंका शंखनाद! बोले- 'अब चुप नहीं बैठेगा हिंदू', काशी से रायबरेली तक ... सगाई के बीच दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गई दुल्हन! सास-ननद को भी सिखाया कड़ा सबक नोएडा में दिल दहला देने वाला मर्डर! कलयुगी बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से मार डाला, आंख आई बाहर भागलपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर! शव के किए 5 टुकड़े, कटा सिर साथ ले गए कातिल UPSC Success Story: प्रीलिम्स में फेल होने से लेकर 14वीं रैंक तक का सफर, जानें कैसे IAS बनीं सुरभि य... धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना 'टॉप स्टेट' राम रहीम को बड़ी राहत! पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाई कोर्ट ने किया बरी, जानें पूरा फैसला West Bengal: '1 अप्रैल से नहीं, आज से ही खातों में आएगा पैसा', चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐला... Keshav Maurya Helicopter: लखनऊ में केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में दिखा धुआ...

वंशवाद पर RJD और BJP आमने-सामने! RJD ने मंत्रियों की लिस्ट निकाली, BJP ने बताया- ‘असली परिवारवाद क्या है’, बयानबाजी तेज

5

बिहार में मंत्रियों के शपथ को लेकर आरजेडी की तरफ से वंशवादकरने का आरोप लगाया गया. वहीं बिहार भाजपा अध्यक्ष और बिहार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष ने आज तक परिवारवाद की परिभाषा नहीं समझी है. परिवारवाद का मतलब होता है कि प्रधानमंत्री का बेटा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का बेटा मुख्यमंत्री… जनता समझ रही है कि परिवारवाद का असली मतलब क्या है

इसी बीच राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर बिहार के मंत्री और JD(U) नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह लोगों के भरोसे का प्रतीक है. इतनी बड़ी जीत तब तक नहीं होती जब तक जनता गठबंधन और उसके नेता नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा न करे. पिछले 20 सालों में, उन्होंने लगातार काम किया है.

राजनीति के इतिहास की हिट जोड़ी है

विजय कुमार ने कहा कि इससे लोगों का भरोसा बढ़ा है. लोगों को भरोसा है कि जब तक बिहार उनके हाथों में है, राज्य सुरक्षित है और यह तेज़ी से तरक्की करेगा. यह जोड़ी भारतीय राजनीति के इतिहास की सबसे हिट जोड़ी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच की समझ और उनके किए गए काम से बिहार तेज़ी से तरक्की कर रहा है. आने वाले समय में बिहार और भी तेजी से तरक्की करेगा.

आरजेडी की तरफ से कहा गया कि यह नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद हुआ है. नीतीश के अलावा नई कैबिनेट में कुल 25 नेताओं ने शपथ ली. खास बात यह है कि HAM(S) के लगभग 80% नए चुने गए, MLA सीनियर नेताओं के रिश्तेदार हैं, जिसमें जीतन राम मांझी की बहू, सास और दामाद सीटें जीत रहे हैं. BJP के 12.35% जीतने वाले MLA के परिवार से संबंध हैं, जिनमें सम्राट चौधरी और नीतीश मिश्रा शामिल हैं. JD(U) के 11 जीतने वाले राजनीतिक परिवारों से हैं.

नया बिहार बनाऊंगा

RJD ने की तरफ से कहा गया कि मैं कसम खाता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमारजो वंशवाद की राजनीति के कट्टर विरोधी हैंउन्हीं के खास प्यार और आशीर्वाद से मैं बिहार की राजनीति से वंश को खत्म करूंगा और एक नया बिहार बनाऊंगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !