बिहार की सियासत में ‘संजय’ नाम का दबदबा! नीतीश सरकार की कैबिनेट में 1-2 नहीं, इस नाम के इतने मंत्री, हो रहे हैं खूब चर्चे
बिहार की राजनीति में इन दिनों संजय नाम की धूम मची हुई है. बिहार विधानसभा चुनाव में पहले महागठबंधन को करारी हार मिली तो इस हार में राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद और तेजस्वी यादव के निकट सहयोगी माने जाने वाले संजय यादव का नाम केंद्र में बना रहा. अब नीतीश मंत्रिमंडल में संजय नाम की धूम है. नीतीश के मंत्रिमंडल में एक दो नहीं बल्कि तीन संजय नाम के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.