Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भिलाई में बढ़ रहे ठगी के मामले, शेयर ट्रेडिंग में रकम दोगुना करने का झांसा देकर 35 लाख की धोखाधड़ी

20

भिलाई\दुर्ग: आज के दौर में लोग कम समय में ज्यादा पैसा कमाना चाह रहे हैं. इसके लिए लोग शेयर ट्रेडिंग या फाइनेंस में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं. लेकिन कई बार इसमें धोखाधड़ी हो रही है. जिससे लोगों को संभलकर पैसा इन्वेस्ट करने की सलाह पुलिस दे रही है.

भिलाई में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जिसमें जमा की गई रकम पर 10 से 15 प्रतिशत का ब्याज हर महीने मिलने का झांसा देकर ठगी की गई है. जिसकी शिकायत 18 नवंबर को अविनाश कुमार ने सुपेला थाना में दर्ज कराई. शिकायत में उसने बताया कि वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात चन्दन राव, सूर्यकांत निर्मलकर उर्फ विवान सिंघानिया और देवेंद्र कुमार सहारे से हुई. तीनों भिलाई सेक्टर 1 के रहने वाले हैं.

तीनों ने अविनाश को झांसे में लिया और उसकी मुलाकात स्नेहांशु नामदेव से कराई. स्नेहांशु नामदेव ने उसे बताया कि भिलाई के मॉल में निशा बिजनेस कंसल्टेंसी और यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन के नाम से शेयर ट्रेडिंग कंपनी चलाते हैं. उन्होंने अविनाश को इंवेस्टमेंट करने पर 10 से 15 प्रतिशत प्रतिमाह का लाभ का झांसा दिया.

अविनाश उनकी बातों में आ गया. उसने अपनी बहन और परिवार के लोगों को भी शेयर ट्रेडिंग की बात बताई. जिसके बाद अविनाश, उसकी बहन सोनम वर्मा निवासी सेक्टर 07, रिश्तेदार तुलाराम चन्द्राकर, संदीप चन्द्राकर, दोस्त अक्षत पाठक सभी निवासी आदर्श नगर दुर्ग ने कंपनी में पैसा इन्वेस्ट किया. 6 जून से 4 अगस्त के बीच निशा बिजनेश कस्लंटेंसी एवं यूनिक इनवेस्टमेन्ट सालूशन में 35 लाख रुपये का निवेश किया. निशा बिजनेश कस्लंटेंसी एवं यूनिक इनवेस्टमेन्ट सालूशन कंपनी स्नेहांशु एवं उनकी पत्नी डॉली नामदेव, निशा मानिकपुरी मिलकर चलाते थे.

लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी इंवेस्टर्स को ना ब्याज मिला ना ही असल पैसा वापस मिला. जिसके बाद पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत सुपेला थाने में की. पुलिस मामले में धारा 318 (2),318 (4), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी चंदन राव (25 साल) निवासी सेक्टर 1, देवेन्द्र कुमार सहारे (30 साल) निवासी सेक्टर -1 व विवान सिंघानिया उर्फ सूर्यकांत निर्मलकर निवासी सेक्टर -1 को गिरफ्तार किया गया है. चंदन राव के पास से धोखाधड़ी से मिली रकम से 13 लाख रुपये की कार खरीदी थी, उसे भी जब्त किया गया है. स्नेहांशु एवं उनकी पत्नी डाली नामदेव, निशा मानिकपुरी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.