Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कांग्रेस ने की अपील, आदिवासियों के अस्तित्व की रक्षा करने की मांग

3

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ आगमन पर राजनीतिक बयानबाजी शुरु हो गई है. कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कुछ मांगें की है. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने इस अवसर पर आदिवासी समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए राष्ट्रपति से निर्णायक हस्तक्षेप की अपील की है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को अमरजीत भगत ने गर्व का क्षण बताते हुए उनका हार्दिक स्वागत किया.उन्होंने कहा कि महामहिम स्वयं आदिवासी समाज से आती हैं, इसलिए वे समुदाय की वास्तविक समस्याओं और संघर्षों को गहराई से समझती हैं.

आदिवासियों का पलायन रोके सरकार : अमरजीत भगत ने कहा कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक जंगलों की कटाई, भूमि क्षरण और प्राकृतिक संसाधनों की कमी तेजी से बढ़ रही है. यह संकट सीधे आदिवासी समाज की आजीविका, संस्कृति और अस्तित्व को प्रभावित कर रहा है. अमरजीत भगत ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों और संसाधनों की कमी के कारण आदिवासी परिवार पलायन को मजबूर हो रहे हैं.

आदिवासी समुदाय के लिए एक संवेदनशील और मजबूत नीति समय की मांग है . महामहिम के आगमन से छत्तीसगढ़ को नई दिशा, ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी – अमरजीत भगत,पूर्व मंत्री

अमरजीत भगत ने आदिवासियों को लेकर कहा कि अपने गांव और परंपराओं से दूर जाना उनकी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक संरचना के लिए बड़ा खतरा है.पूर्व मंत्री ने राष्ट्रपति से आदिवासी अधिकारों की सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए निर्णायक कदम उठाने की अपील की.साथ ही उम्मीद जताई कि आदिवासी समाज की समस्याओं पर जल्द कारगर कदम उठाए जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.