रायपुर के शास्त्री बाजार में अवैध कब्जों पर निगम का बड़ा एक्शन, दुकानदारों ने किया विरोध, बहस और हंगामे के बने हालात
रायपुर: राजधानी के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके में से एक शास्त्री बाजार में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. सख्त अभियान चलाते हुए अवैध कब्जों को हटाया गया. सुबह दुकानें खुलते ही निगम की जोन-4 टीम बिना किसी पूर्व सूचना के वहां पहुंची. इसके बाद सड़क और सार्वजनिक जगहों पर फैले अवैध कब्जों को हटाना शुरू कर दिया.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.