Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश में अब MBBS की 1.39 लाख से ज्यादा सीटें: संसद में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का खुलास... जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से शहर क्यों बने बंधक? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से पूछा— 'इस जगह को बंद क्यो... झारखंड में मानसून मेहरबान: रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, गुमला और खूंटी में भारी बारिश का अलर... झारखंड विधानसभा में JPSC परीक्षा पर भारी हंगामा! बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग, सोमवार तक सद... हजारीबाग NTPC पकरी-बरवाडीह कोयला खदान देश में नंबर-1! लगातार दूसरे साल मिली 5-स्टार रेटिंग पलामू एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन: सुमित चंद्रवंशी पर 11 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज; घटनास्थल सील रांची में ब्राउन शुगर तस्करों पर शिकंजा: नागाबाबा खटाल से 2 गिरफ्तार, हजारीबाग से लाते थे नशा जमशेदपुर में 13वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस समारोह आयोजित, शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गैंगस्टर प्रिंस खान के लोकल हैंडलर पर कसा शिकंजा, रांची में राणा राहुल के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्... हजारीबाग झील सौंदर्यीकरण में ₹14 करोड़ का घोटाला? मेयर ने रोका काम, जांच कमेटी होगी गठित

जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक रूप, हथियारों से लैस व्यक्तियों ने दिया इस वारदात को अंजाम

23

मोगा: थाना बाघापुराना के अंतर्गत पड़ते गांव कोटला रायका में सगे भाई द्वारा जमीनी विवाद के चलते हथियारबंद व्यक्तियों को साथ लेकर भाई सहित 3 पर हमला कर घायल किए जाने का मामला सामने आया है जिन्हें सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया।

इस संबंध में पुलिस द्वारा कथित आरोपियों जसवीर सिंह, संतोख सिंह, राजविन्द्र सिंह सभी निवासी गांव कोटला रायका तथा 7-8 हथियारबंद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायतपत्र में गुरमीत सिंह निवासी गांव जीता सिंह वाला ने कहा कि वह जसकरन सिंह निवासी गांव कोटला रायका के साथ ट्रैक्टर से गेहूं की बिजाई करवा रहा था।

जसकरन सिंह ट्रैक्टर चला रहा था और उसके साथ उसका दोस्त जगरूप सिंह निवासी गांव चन्नूवाला बैठा हुआ था और मैं गेहूं की बिजाई करने वाली मशीन के पीछे जा रहा था। इसी दौरान जसकरन सिंह के भाई जसवीर सिंह गाड़ियों पर सवार होकर जो हथियारों से लैस थे, वहां आ धमके और उन्होंने आते ही जसकरन सिंह, जगरूप सिंह तथा मुझे घेर लिया और बुरी तरह से मारपीट करने के अलावा जान से मारने की धमकियां दी। जब हमने विरोध किया, तो वे ट्रैक्टर तथा गेहूं की बिजाई करने वाली मशीन तथा खाद का नुक्सान कर वहां से चले गए।

उसने कहा कि जसवीर सिंह तथा जसकरन सिंह दोनों सगे भाई हैं और उनका जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा चलता आ रहा है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। कथित आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.