Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

IFMA के सर्वोच्च म्यूथाई ग्रेडिंग वाले छत्तीसगढ़ के पहले सर्टिफाइड कोच और निर्णायक बने अनीस और टिकेश्वरी

12

रायपुर: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय OSM म्यूथाई सेमिनार, प्रशिक्षण और ग्रेडिंग कैम्प का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर 2025 तक किया गया. जिसके प्रतिभागियों को IOC से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई संस्था IFMA द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया.यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया के तत्वावधान में राजस्थान म्यूथाई संघ द्वारा भारतीय प्रतिभाशाली म्यूथाई खिलाड़ियों की दक्षता बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया गया.

राज्य म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन ने बताया ” महत्वपूर्ण OSM (One Standard Muaythai) सेमिनार में रायपुर से अनीस मेमन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग. दंतेवाड़ा की कोच टिकेश्वरी साहू और जगदलपुर के युवराज सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया. सेमिनार में भारत के कई राज्यों से 88 खिलाड़ी निर्णायक और प्रशिक्षक शामिल हुए. रायपुर के अनीस मेमन और दंतेवाड़ा की टिकेश्वरी साहू ने म्यूथाई खेल के IFMA इंटरनेशनल रेफरी कोर्स के प्रमाणपत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ म्यूथाई की उच्चतर ग्रेडिंग हासिल की. दोनों IFMA की सर्वोच्च म्यूथाई ग्रेडिंग वाले छत्तीसगढ़ के पहले सर्टिफाइड कोच और निर्णायक बन गए है.”

जगदलपुर के युवराज ने अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई प्रशिक्षण सेमिनार OSM प्रमाणपत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के साथ ही भविष्य में सीनियर वर्ग की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रमाण पत्र हासिल किया. सेमिनार में IFMA सर्टिफाइड अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर अर्जन छाव, ग्रेड मास्टर अर्जन थानोंग, अंतरराष्ट्रीय टेक्निकल ऑफिसियल अर्जन पुराजै द्वारा भारतीय खिलाड़ी और निर्णायको को प्रशिक्षण पूरी होने के बाद योग्यतानुसार ग्रेडिंग प्रमाणपत्र दिया गया.

इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में म्यूथाई कोचिंग तकनीक, टूर्नामेन्ट में सही निर्णय लेने की बारीकियों के अलावा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में लागू स्पोर्ट्स मनोविज्ञान, स्पोर्ट्स इंजुरी मेडिसिन आदि विषयो की जानकारी ऑनलाइन दी गई. इस आयोजन में रायपुर के महेन्द्र साहू ने छत्तीसगढ़ दल के मैनेजर के रूप में जिम्मेदारी निभाई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.