Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

छात्रा की आत्महत्या से हड़कंप! ब्लैकमेलिंग से परेशान थी, फंदे पर लटकी मिली, सुसाइड नोट में लिखा दर्द, मुरादाबाद में सनसनी

31

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां किशनपुर गांवड़ी में रहने वाली करीब 16 साल की एक छात्रा ने ब्लैकमेलिंग से तंग आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि एक युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा था, जिसकी शिकायत उसने पहले भी अपने घरवालों से की थी. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

परिवार के सदस्यों के अनुसार, अक्शा मलिक कृष्णा डिग्री कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही थी. उनके पिता, शरीफ अहमद, गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं. परिवार ने बताया कि उत्तराखंड के जसपुर से आकर बसे एक परिवार का एक लड़का शान उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था, जिसके कारण अक्शा काफी तनाव में थी. सोमवार दोपहर वह करीब 02.30 बजे अपने कमरे में गई और गेट बंद कर लिया. इसके बाद उसने पंखे पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली.

फंदे पर लटका मिला शव

काफी देर तक जब बेटी बाहर नहीं आई, तो घरवालों काफी परेशान हो गए. उन्होंने काफी देर तक गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई. इसके बाद परिवार वालों ने गेट तोड़ दिया. कमरे के अंदर का दृश्य देखकर घरवाले स्तब्ध रह गए. उन्होंने देख की अक्शा फंदे पर लटका थी. परिजनों ने यह भी बताया कि मृतका ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसे पुलिस ने अपनी जांच में शामिल कर लिया है और सभी पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है.

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

इस घटना की जानकारी मिलते ही, कोतवाली प्रभारी मनोज परमार और डिप्टी एसपी आशीष कुमार सिंह फौरन मौके पर पहुंचे थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डिप्टी एसपी ने आश्वासन दिया है कि जिस युवक पर आरोप लगे हैं, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी. पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया है.सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि पापा मैं आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. मैं ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपनी जान दे रही हूं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.