Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पंजाब के इस जिले के वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, इधर आने से पहले…

23

बठिंडा: एस.एस.पी. अमनीत कोंडल ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को ध्यान में रखते हुए ज़िला प्रशासन द्वारा स्थानीय शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में 17 नवंबर 2025 को आयोजित किए जा रहे लाइट एंड साउंड शो के संबंध में ज़िला पुलिस ने सभी मार्गों को सुचारू और सुरक्षित रखने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

लाइट एंड साउंड शो का समय शाम 6 बजे से 7 बजे तक रहेगा। इस अवसर पर एस.एस.पी. ने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए संभावित भीड़ और बढ़े हुए यातायात को ध्यान में रखते हुए कुछ प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक में बदलाव किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लॉर्ड रामा स्कूल (गेट नंबर 5), श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, ट्रक यूनियन बठिंडा, महावीर दल अस्पताल और गांव जैपालगढ़ के पास खेल स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था होगी।

आगे उन्होंने बताया कि भारी ट्रैफिक वाले मार्गों में बस स्टैंड के अलावा आईसीआईसीआई बैंक वाला चौक और फौजी चौक से बीबी वाला चौक शामिल हैं। इसके अलावा टी-प्वाइंट (कृष्णा कॉन्टिनेंटल के पास) से हनुमान चौक तक का मार्ग वाहनों के लिए बंद रहेगा, जो केवल पैदल यात्रियों के लिए खुला रहेगा। इसी तरह, टी-प्वाइंट (कपिला अस्पताल) से भट्टी रोड तक सड़क का केवल एक हिस्सा खुला रहेगा। उन्होंने बठिंडा वासियों से अपील की कि वे व्यवस्थाओं में सहयोग करें और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए बठिंडा पुलिस 24×7 सेवा में उपलब्ध है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.