Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेस्ले इंडिया को ईपीएफओ (EPFO) से मिला 36.36 लाख रुपये का डिमांड नोटिस: 2012 से 2019 तक के बकाया हर्... 'रामायण: पार्ट 1' की ऐतिहासिक सफलता के बीच रणबीर कपूर की अगली फिल्म पर बड़ा अपडेट: 'एनिमल पार्क' के ... क्राइस्टचर्च टेस्ट में संकट में फंसी टीम इंडिया: शुरुआती दो दिन के खेल के बाद मेजबान न्यूजीलैंड ने ब... विजय वडेट्टीवार के बयान से INDIA ब्लॉक में बढ़ी तकरार: पिता पर हमले से नाराज सुप्रिया सुले ने बैठक स... कार्तिगई दीपम पर्व से पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर तैनात हुई CRPF: सुप्रीम कोर्ट के आदेश क... लखनऊ के केजीएमयू में रैगिंग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: एमबीबीएस के 38 छात्र तीन महीने के लिए निलंबित,... दिल्ली के द्वारका में दिल दहला देने वाली घटना: झगड़ा शांत करा रहे युवक पर तीसरी मंजिल से फेंका गया ग... मुजफ्फरपुर के साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर जमकर पथराव: जेसीबी क्षतिग्रस्त, आधा दर... छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9....

पत्नी बनी कातिल! बीच सड़क पति पर करवाया हमला, खुद बन गई ‘बेचारी’, कर्नाटक में ऐसे हुआ मर्डर की साजिश का खुलासा

34

कर्नाटक के मैसूर में एक पति-पत्नी पर कुछ लोगों ने अचानक से हमला कर दिया. वह अपनी बाइक से जा रहे थे. तभी कार सवार बदमाशों ने उन्हें टक्कर मारी और फिर उनके साथ मारपीट की. इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान पति की मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि इस पूरी घटना की साजिश खुद मृतक की पत्नी ने ही रची थी.

दरअसल, 25 अक्टूबर को राजेंद्र अपनी पत्नी संगीता के साथ नंजनगुड के हुंडुविनाहल्ली लेआउट के पास बाइक से जा रहे थे, तभी एक सफेद कार में सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली. कार में सवार एक व्यक्ति ने पहले स्कूटर को टक्कर मारी, जिससे राजेंद्र और संगीता गिर गए. इसी दौरान कार से उतरे एक अन्य व्यक्ति ने राजेंद्र से झगड़ा किया. आरोपियों ने संगीता के गले से चेन छीनने की भी कोशिश की.

इलाज के दौरान पति की मौत

इसके साथ ही, उनमें से एक ने राजेंद्र पर धारदार हथियार से वार कर दिया. इसी दौरान एक अन्य वाहन के मौके पर आ जाने से आरोपी फरार हो गए. घटना में गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को मैसूर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई. घटना के संबंध में मामला दर्ज करने वाली नंजनगुड पुलिस ने जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा किया.

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि ये घटना लूट की कोशिश नहीं थी, बल्कि राजेंद्र की हत्या के लिए उसकी पत्नी संगीता ने ही साजिश रची थी. संगीता ने अपने भाई संजय के जरिए अपने पति पर हमला करवाया था और इस वारदात में संजय का दोस्त विग्नेश और एक लड़का शामिल था. आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार किराए पर ली थी और संगीता के भाई संजय और उसके गिरोह ने राजेंद्र की हत्या की साजिश रची थी. इस वारदात को अंजाम देने के लिए संगीता ने नाटक किया और पति की हत्या करा दी. अब पुलिस ने इस मामले में संगीता, संजय, विग्नेश और एक लड़के को गिरफ्तार किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.