Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली ब्लास्ट वाली जगह से मिले 9mm के कारतूस! आतंकियों के पास हथियार भी थे, टेरर फंडिंग के बड़े सोर्स पर हुआ खुलासा

15

दिल्ली ब्लास्ट की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक लाल किले के पास कार ब्लास्ट वाली जगह से 9mm कैलिबर के तीन कारतूस मिले है. इनमें से दो यानी जिंदा कारतूस है और एक खाली खोखा है. जानकारी के लिए बता दें कि 9 mm की पिस्टल आम लोग नहीं रख सकते.

ये कारतूस आमतौर पर फोर्सेज या पुलिसकर्मी ही इस्तेमाल करते है. सूत्रों के मुताबिक सबसे बड़ी बात ये है कि मौके से पुलिस को कोई पिस्तौल या उसका कोई पार्ट नहीं मिला है. यानी गोली के कारतूस तो मिले, पर उन्हें चलाने वाला हथियार अभी तक नहीं मिला है.

पुलिस के सूत्रों का ये भी कहना है कि उन्होंने मौके पर मौजूद अपने स्टाफ के कारतूस चेक करवाए तो उनके कोई कारतूस मिसिंग नहीं पाए गए. पुलिस अब ये पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार ये कारतूस यहां कैसे आए और क्या ये ब्लास्ट के बाद i20 कार से गिरे थे.

जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल में हवाला से आया पैसा

केंद्रीय जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या इस टेरर मॉड्यूल को फंड करने के लिए हवाला या अवैध मनी चैनल का इस्तेमाल हुआ था. जांच में अब तक सामने आया है कि मुख्य आरोपी उमर को लगभग 20 लाख रुपये अवैध वित्तीय चैनलों के जरिए मिले थे. कुछ हवाला डीलर्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बता दें कि आरोपी डॉक्टरों ने नूंह में बाजार से बड़ी मात्रा में फर्टिलाइजर कैश में खरीदे थे.

200 से ज्यादा डॉक्टरों पर नजर

जांच एजेंसियां व्हाइट कॉलर मॉड्यूल को पकड़ने के लिए देशभर में करीब 200 डॉक्टरों पर नजर रखे हुए हैं और इनमें से कई को हिरासत में लिया जा चुका है. यह वो डॉक्टर हैं, जो डॉ उमर और शाहीन के संपर्क में आए थे. इनमें से कई के फोन बंद जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.