Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

PU की वायरल छात्रा हरमनप्रीत कौर के Fan हुए Diljit Dosanjh, कह दी ये बड़ी बात

26

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दौसांझ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिलजीत पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) की उस वायरल छात्रा हरमनप्रीत कौर के मुरीद हो गए हैं, जो कुछ दिन पहले चंडीगढ़ पुलिस से भिड़ गई थी।

जानकारी के अनुसार ओरा टूर-2025 के दौरान ऑस्ट्रेलिया में अपने शो में दिलजीत ने हरमनप्रीत का जिक्र किया और उनके लिए दर्शकों से तालियां बजवाईं। शो के दौरान दिलजीत ने भीड़ के बीच  कहा— “लड़कियों की बात होनी चाहिए… आपने पंजाब यूनिवर्सिटी वाली लड़की का वीडियो देखा होगा। बाह छोड़ केहंदी… हम सभी की तरफ से यही संदेश है कि पंजाब यूनिवर्सिटी पंजाब की होनी चाहिए। जिन लड़कियों ने हौसला दिखाया, उनके लिए जोरदार ताली होनी चाहिए।”

कौन है PU की छात्रा और कैसे हुई वायरल 
बता दें कि 10 नवंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट और सिंडिकेट भंग करने के मुद्दे पर बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुआ था। हालांकि केंद्र सरकार ने यह नोटिफिकेशन वापस ले लिया था, लेकिन स्टूडेंट्स अब सीनेट इलेक्शन करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी माहौल के बीच यह घटना हुई। हरमनप्रीत कौर, जो नूरपुर बेदी (आनंदपुर साहिब, रोपड़) की रहने वाली है और PU के एंथ्रोपोलॉजी विभाग में सेकेंड ईयर की छात्रा है, घर से हॉस्टल लौट रही थी। प्रदर्शन के कारण चंडीगढ़ पुलिस ने यूनिवर्सिटी गेट पर रोक लगा रखी थी। गेट पार करने की कोशिश करने पर एक महिला पुलिसकर्मी ने हरमनप्रीत का हाथ पकड़ लिया। इस पर हरमनप्रीत पुलिस से भिड़ गई और बोली— “हाथ छोड़, अगर कुछ हो गया तो फिर देख लेना।” इस पूरी घटना का वीडियो खूब वायरल हुआ और हमरमनप्रीत रातों-रात चर्चा में आ गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.