Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी! तलवारें लहराईं, जमकर की तोड़फोड़

21

जालंधर : जालंधर शहर में एक बार फिर सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। देर रात आदर्श नगर इलाके में स्थित एक दुकान पर एक दर्जन हथियारबंद लोगों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दुकान में जमकर तोड़फोड़ की गई और इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। बताया जा रहा है कि यह घटना आदर्श नगर के पास गुरुद्वारा साहिब के निकट हुई, जहां कुछ युवकों ने पहले एक फल विक्रेता (फ्रूट विक्रेता) से कहासुनी की और देखते ही देखते मामला हिंसा में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हथियारबंद युवक तलवारें और लोहे की रॉडें लेकर दुकान में घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने दुकानदार और उसके साथियों पर हमला भी किया। अचानक हुए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.