Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur News Update: 10 साल के इंतजार के बाद सड़कों पर उतरेंगे दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजन, मुंडन ... Bhilai Cyber Crime: म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक और आरोपी गिरफ... Durg District Hospital News: एक्स-रे फिल्म खत्म होने से मरीजों की बढ़ी मुश्किलें, रोजाना 300 से 400 ... Ramanujganj Deepotsav: सर्व हिंदू समाज के युवाओं ने किया आयोजन, तीसरे दिन होगी मां चंद्रघंटा की उपास... Chhattisgarh Liquor Scam: ईडी का बड़ा दावा, शराब घोटाले के 860-880 करोड़ रुपये कांग्रेस कार्यालय तक ... Ranchi Crime News: धुर्वा में कुएं से पानी भरने को लेकर विवाद, मारपीट और जातिसूचक गालियां देने पर 5 ... Giridih Road Accident: जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत से कोहराम Criminal Parole Jharkhand: कुख्यात अपराधियों को बड़ा झटका, राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद ने खारिज किए रि... Jharkhand Gangster Threat: रांची के छापर गांव में तांडव, बालू कारोबारियों को दी गई जान से मारने की ध... Ranchi Vegetable Price Hike: त्योहारों के बीच सब्जियों के दाम आसमान पर, प्याज और हरी सब्जियों ने बिग...

बड़ा हादसा! सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो जनरल हुड्डा की कार को पंजाब पुलिस की जीप ने मारी टक्कर, क्या लिया गया एक्शन?

34

पंजाब के मोहाली जिले में चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाइवे पर जीरकपुर फ्लाईओवर पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. हुड्डा की कार को एक पंजाब के किसी वीआईपी काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पंजाब पुलिस की जीप ने टक्कर मार दी. घटना के बाद पुलिस जीप मौके से भाग गई. जनरल हुड्डा ने घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी आपबीती बताई और कार्रवाई की मांग की है.इस पर पंजाब पुलिस प्रशासन की ओर से जांच शुरू की गई.

ये घटना जीरकपुर फ्लाईओवर पर बीती शाम को हुई, जब जनरल हुड्डा अपनी पत्नी के साथ गाड़ी चलाकर कहीं जा रहे थे. जनरल हुड्डा ने लिखा कि एक वीआईपी काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पंजाब पुलिस की एक जीप, तेज गति से आ रही थी. हैवी ट्रैफिक की वजह से हमारी कार थोड़ी धीमी थी, जिससे पुलिस जीप के चालक को देरी हुई.

गुस्साए पुलिस चालक ने बाईं ओर से ओवरटेक करके जानबूझकर हमारी कार को दाहिनी ओर से टक्कर मार दी. उन्होंने घटना को जानबूझकर की गई टक्कर बताया और मुख्यमंत्री तथा डीजीपी से कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि ये लापरवाही और अहंकार वर्दी और विभाग की साख को नुकसान पहुंचाता है.

पंजाब डीजीपी ने दिया सोशल मीडिया पर जवाब

जनरल हुड्डा के ट्वीट के बाद, पंजाब के डीजीपी ने भी तुरंत सोशल मीडिया एक्स पर जवाब दिया है और इस पर कार्रवाई की जा रही है. डीजीपी ने लिखा कि जनरल डी एस हुड्डा और उनकी पत्नी को असुविधा के लिए हमें खेद है. ऐसा व्यवहार ऐसे अस्वीकार्य है और पंजाब पुलिस के मूल्यों के खिलाफ है. इस मामले में स्पेशल डीजीपी ट्रैफिक ए एस राय से संबंधित वाहनों और उन पर तैनात पुलिसकर्मियों की पहचान करने को कहा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.