Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

IPL इतिहास के 5 सबसे महंगे ट्रेड! हार्दिक पंड्या भी नहीं हैं नंबर-1, जानें कौन सा खिलाड़ी है सबसे ऊपर, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

7

IPL 2026 सीजन के ऑक्शन से पहले संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा का ट्रेड लगातार सुर्खियों में रहा है. IPL की दो पूर्व चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहा ये ऐतिहासिक ट्रेड इस लीग के सबसे महंगे ट्रेड में से एक हो सकता है. वैसे तो यहां दोनों खिलाड़ियों की सीधे अदला-बदली होगी लेकिन दोनों की कीमत 18-18 करोड़ रुपये है. मगर IPL में अभी तक सबसे महंगे 5 ट्रेड कौन से हैं? ये आपको यहां बताते हैं.

MI-RCB में हुई सबसे महंगी डील

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का. ऑस्ट्रेलियाई स्टार को 2023 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ की मोटी रकम के साथ खरीदा था लेकिन अगले ही सीजन यानि IPL 2024 से पहले उसने ग्रीन को ट्रेड कर दिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस खिलाड़ी को ऑक्शन से पहले ही खरीद लिया था.

हार्दिक के लिए भी खर्ची ऊंची रकम

IPL इतिहास में अभी तक के सबसे सनसनीखेज ट्रेड की लिस्ट में पहला नाम हार्दिक पंड्या का होगा. मुंबई इंडियंस से करियर शुरू करने वाले हार्दिक 2 सीजन तक गुजरात टाइटंस में रहे और फिर IPL 2024 में सबको चौंकाते हुए वापस मुंबई लौट गए. हालांकि, इस ट्रेड की कीमत 15 करोड़ रुपये थी और इसे सफल बनाने के लिए ही MI ने ग्रीन को ट्रेड किया था.

तीसरे नंबर पर हैं ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, जिन्होंने कई टीमों का सफर तय कर लिया है. अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर को IPL 2023 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने इस खिलाड़ी को ट्रेड करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स भेजा. इस ट्रेड की रकम 10.75 करोड़ रुपये थे.

ये दो खिलाड़ी भी शामिल

इस लिस्ट में चौथा नाम न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन का है. उन्हें भी IPL 2023 से पहले ट्रेड किया गया था. तब गुजरात टाइटंस में रहे फर्ग्युसन को भी कोलकाता ने ही 10 करोड़ में रुपये में अपने साथ शामिल किया था.वहीं युवा भारतीय पेसर आवेश खान भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. उन्हें IPL 2024 सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने साथ मिला लिया था. आवेश खान की कीमत 10 करोड़ रुपये थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.