Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न... शिवपुरी में वकील की हत्या और दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के लिए यहाँ smtv.in के लिए बेहतरीन SEO... Noida Sumati Murder Case: नोएडा में ऑनर किलिंग का आरोप, सुमति की हत्या के पीछे लड़की के परिजनों का ह...

क्या सर्दी में गर्म पानी से बाल धोना सही है? एक्सपर्ट ने किया बड़ा खुलासा, जानें बालों को हो सकता है कितना नुकसान

4

सर्दी के मौसम में खानपान और कपड़ों से लेकर रहन-सहन हर चीज में बदलाव हो जाता है. इस दौरान नहाने और हेयर वॉश के लिए गर्म पानी का उपयोग किया जाता है. लेकिन कई लोग गर्म पानी से नहाते हैं, इससे शरीर को राहत मिलती है, ठंड से बचाव होता है और थकान कम होती हैं. लेकिन ज्यादा गर्म पानी से नहाना या बाल धोना हमारी स्किन और बालों के लिए कई तरह से नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट हमेसा गुनगुने पानी से नहाने की सलाह देते हैं.

गर्म पानी से नहाना से भले ही आपके शरीर को आराम मिलता है. लेकिन इससे बालों को नुकसान पहुंच सकता है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि ज्यादा गर्म पानी से बालों को क्या नुकसान हो सकता है और इसे किस तरह से बचाव किया जा सकता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट में सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी डॉक्टर विजय सिंघल ने बताया कि बाल धोते समय ज्यादा गर्म पानी का उपयोग लंबे समय तक करना बालों और स्कैल्प दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. क्योंकि गर्म पानी बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल यानी की सेबम को हटाकर उन्हें ड्राई और कमजोर बना देता है, इसके कारण हेयर फॉल भी हो सकता है. इसके अलावा स्कैल्प पर नमी कम हो जाने के कारण सिर में खुजली, ड्राइनेस और डैंड्रफ जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.जो लोग बालों को कलर करते हैं, उनके लिए यह और भी ज्यादा नुकसानदायक होता है क्योंकि गर्म पानी बालों का रंग जल्दी फीका कर सकता है.

हेयर केयर टिप्स

इन सभी समस्याओं से बचने और बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ खास बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है. सबसे पहले तो सर्दी में बाल धोते समय गर्म पानी की जगह पर हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करना सही रहेगा. माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का नियमित रूप से उपयोग करें. तौलिये बालों को रगड़ने की बजाय धीरे-धीरे सुखाएं. इसके साथ ही हफ्ते में 1 से 2 बार बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल धोने से बचें, ताकि बालों की नमी और नेचुरल चमक बनी रहे. बाल धोने के कुछ घंटे पहले आप तेल लगा सकते हैं. इससे बालों में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है.

बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल धोने सही नहीं माना जाता है. लेकिन उसके तापमान को मैनेज रखना जरूरी है. बहुत गर्म पानी बालों में नेचुरल ऑयल और नमी को छीन लेता है. जिससे बाल ड्राई हो जाते हैं. ऐसे में मॉइस्चराइजिंग के लिए माइड शैंपू और कंडीशनर का उपयोग जरूर करें. बाल पहले से ही फ्रिजी या ड्राई हैं, तो हेयर वॉश से पहले ऑयलिंग करें. अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे, तो सर्दी में भी आपके बाल मजबूत और सॉफ्ट बने रहेंगे. अगर बालों में खुजली, जलन और ड्राइनेस की समस्या ज्यादा हो रही है, तो एक्सपर्ट से इसका बारे में सलाह करें. इसके अलावा अपनी हेयर टाइप के मुताबिक ही प्रोडक्ट्स का उपयोग करना ज्यादा सही रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.