Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

पंजाब में नए आंदोलन की चेतावनी, आज दोपहर या वीरवार सुबह से ठप होंगी सेवाएं!

21

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार और पनबस, पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी. रोडवेज कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के बीच तनातनी एक बार फिर तेज होती दिख रही है। यूनियन  ने सरकार को साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी पुरानी लंबित मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. के अनुंबधित कर्मचारी पिछले कई महीनों से अपने नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और सेवा शर्तों में सुधार की मांग कर रहे हैं। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रेशम सिंह और यूनियन नेता जगतार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद पंजाब सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका आरोप है कि सरकार ने चुनावों के दौरान अनुबंधित कर्मचारियों को स्थायी करने का वायदा किया था, लेकिन अब फाइलें विभागों के बीच घूम रही हैं।

यूनियन नेताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगे 12 नवंबर को होने वाली मीटिंग में भी नहीं मानी गई या सरकार का रवैया यूनियन की मांगों को लेकर सकारात्म न दिखा तो बुधवार बाद दोपहर या वीरवार सुबह से राज्य में परिवहन सेवाएं ठप कर दी जाएंगी। यूनियन के राज्य अध्यक्ष ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को नजरअंदाज  कर रही है जबकि इन्हीं कर्मचारियों ने मुश्किल हालात में भी जनता को सेवाएं दी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं निकाला तो वे अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। यूनियन ने कहा कि अगर उनकी आवाज अनसुनी की गई, तो इस बार आंदोलन पहले से कहीं ज्यादा होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.