Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

MCB जिले में तालाब सौंदर्यीकरण में भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस ने कहा- सिर्फ फेंसिंग और रंग लगाकर बना दिया लाखों का बिल

4

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: जिले में सरोवर तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. जनपद पंचायत खड़गवां के तहत आने वाले ग्राम पंचायत पोड़ीडीह में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर तालाब सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है. इसमें डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन फंड के करीब 20 लाख रुपए पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है.

काम की गुणवत्ता पर सवाल: कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कहना है कि, ग्राम पंचायत पोड़ीडीह में अमृत सरोवर तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, लेकिन इसमें महज खाना पूर्ति की जा रही है. ठेकेदार का ध्यान गुणवत्ता पर बिल्कुल नहीं है. घटिया क्वालिटी की सामग्री इस्तेमाल हो रही. साथ ही काम भी बहुत कम हुआ है. इससे शासन की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ही विफल हो रहा है.

खर्च कम, बिल ज्यादा: कांग्रेस का कहना है कि, ब्लॉक सीमेंट पोल, तार फेंसिंग और एक गेट के साथ एक स्टील की रेलिंग लगा दी गई है. इसमें 4 से 5 लाख रुपए खर्च हुए होंगे, लेकिन ठेकेदार ने 20 लाख रुपए का बिल बना दिया है.

जांच की मांग: कांग्रेस का आरोप है कि, ग्राम पंचायत एजेंसी भी इस मामले में मौन है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ग्राम पंचायत एजेंसी भी इस भ्रष्टाचार में शामिल है. इस मामले की सही जांच होनी चाहिए, इस भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

अमृत सरोवर तालाब सौंदर्यीकरण योजना के तहत काम में भ्रष्टाचार के आरोप (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

जिम्मेदारों का जवाब जानिए: इन आरोपों पर CEO अंकिता सोम ने कहा है कि, इस मामले में जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मैं जब जायजा लेने पहुंची तो देखा कि, सौंदर्यीकरण के नाम पर अच्छी गुणवत्ता मेंटेंन नहीं हो रही थी हमने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है– अंकिता सोम, सीईओ जिला पंचायत

CEO का कहना है कि, बारिश के कारण काम रुका हुआ था, अगर गुणवत्तापूर्ण काम होता है तो ही हम आगे बढ़ेंगे और अगली किस्त तभी जारी होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.