Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शहडोल में गरीबों के हक पर चोरों का डाका, राशन दुकान से 100 क्विंटल अनाज उड़ाया

25

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां चोरों ने गरीबों के पेट पर ही डाका डाल दिया है, एक शासकीय राशन दुकान से करीब 100 क्विंटल अनाज की चोरी हुई है. इस चोरी ने सभी को हैरान और परेशान कर दिया है. ग्रामीणों ने इसे गरीबों के पेट में ढाका बताया है और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है.

सरकारी राशन दुकान से अनाज की चोरी

पूरा मामला देवलोंद थाना क्षेत्र का है. जहां अज्ञात चोरों ने अजब-गजब चोरी को अंजाम दिया है. इस बार चोरों ने किसी के घर में नहीं बल्कि शासकीय राशन दुकान पर ही डाका डाल दिया है और करीब 100 क्विंटल से ज्यादा अनाज लेकर फरार हो गए. इसमें करीब 127 बोरी गेहूं, जिसका वजन लगभग 65 क्विंटल बताया जा रहा है. वहीं 57 बोरी चावल, जिसका वजन करीब 30 क्विंटल बताया जा रहा है.

गरीबों के हक पर चोरों ने डाला डाका

100 क्विंटल अनाज की कीमत करीब लगभग 3 लाख रुपए से ऊपर आंकी गई है, चोरी की इस वारदात के बाद ग्रामीण भी हैरान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने इस बार गरीबों के पेट पर ही डाका डाल दिया है. इस घटना को लेकर शासकीय राशन दुकान के सेल्समैन मनोज कुमार त्रिपाठी बताते हैं कि “जब मैं दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला. जब अंदर जाकर देखा तो मुझे आशंका हो गई कि दुकान में कुछ तो हुआ है. मैंने तुरंत दुकान खोली और अंदर जाकर देखा तो गेहूं और चावल की बोरियां गायब थीं, जिसके बाद मैंने फौरन इसकी सूचना पुलिस थाने में दी.”

पुलिस ने शुरू की जांच

शासकीय राशन दुकान में यह अनाज गरीबों को बांटने के लिए आया था, लेकिन जब तक गरीबों के बीच में अनाज बंटता उससे पहले ही चोरों ने डाका डाल दिया. ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए, जिससे गरीबों के हिस्से का अनाज उन्हें वापस मिल सके.इस घटनाक्रम को लेकर देवलोंद थाना प्रभारी सुभाष दुबे का कहना है कि सूचना के तुरंत बाद ही घटनास्थल पर पहुंचे थे, मामले में जांच भी शुरू कर दी है. लगभग 100 क्विंटल से ज्यादा का राशन चोरी चोरी के आरोप में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है. जल्द ही चोरों को पकड़कर सबके सामने लाया जाएगा.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.