Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

दिल्ली ब्लास्ट पर सबसे बड़ा खुलासा! डॉ. शाहीन ने कबूली आतंकी साजिश, बोली- $2$ साल से जमा कर रहे थे विस्फोटक

7

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत और 24 लोग घायल हुए हैं. इस हमले के बाद से ही देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं. इसके साथ ही ब्लास्ट में शामिल लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने ब्लास्ट से पहले ही डॉ. शाहीन शाहिद को गिरफ्तार कर लिया था. उसने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए हैं.

भारत में जैश ए मोहम्मद की महिला कमान संभालने वाली डॉक्टर शाहीन शाहिद लगभग पिछले दो साल से विस्फोटक जमा कर रही थी. सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान उसने कबूल किया है कि वह और उसके साथी डॉक्टर भारत में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे.

एजेंसी लगातार शाहीन शाहिद से पूछताछ कर रही है. ऐसा माना जा रहा है कि इस पूछताछ में और भी कई खुलासे हो सकते हैं. खासतौर पर एजेंसी दिल्ली ब्लास्ट को लेकर शाहीन से पूछताछ कर रही है.

जैश-ए-मुहम्मद के इशारों पर हो रहा था पूरा काम

शाहीन ने पूछताछ में बताया कि उसकी जब भी मुलाकात डॉ. उमर से होती, वह जोश के साथ कहता था कि पूरे देश में कई आतंकी हमले करने हैं. वह, मुजम्मिल और आदिल के साथ मिलकर दो साल से अमोनियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक इकट्ठा कर रही थी. ये सब आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद (JeM) के इशारों पर किया जा रहा था.

कार में सवार था उमर!

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम करीब 6.52 बजे हुए ब्लास्ट में जिस सफेद i20 कार का इस्तेमाल हुआ, उसका CCTV फुटेज भी सामने आया है. मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से निकल रही कार में काला मास्क पहने एक शख्स बैठा दिखाई दिया. ऐसा कहा जा रहा है कि वह कश्मीर का रहने वाला उमर नबी था.

दिल्ली में ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल लेवल पर सुर्खियों में आ गई है. यहां से 7 डॉक्टरों समेत 13 लोगों को यहां से हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.