Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

‘मैं लड़की हूं सोच ले…’, पहले प्यार फिर इंटिमेट चैट और रेप की धमकी, गौरव के सुसाइड में कितने पेंच?

62

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. युवक को उसकी महिला टीचर परेशान कर रही थी और उसपर रेप का आरोप लगाया था. इस बात से युवक काफी परेशान था. युवक के पिता के मुताबिक, आरोपी टीचर उसपर झूठा रेप का आरोप लगा रही थी और उससे पैसे मांग रही थी. इस बात से परेशान होकर युवक ने फांसी लगा ली. पिता ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनसे 45 हजार रुपये मांगे और उसके बाद ही उसे छोड़ा.

इंदौर में एक बी.फार्मा स्टूडेंट गौरव की आत्महत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक गौरव अपनी टीचर और प्रेमिका के उसको ब्लैकमेल किए जाने और खुदपर दुष्कर्म का केस दर्ज किए जाने के चलते बहुत परेशान था. कोचिंग टीचर ने गौरव के खिलाफ मंगलवार को महिला थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराई थी. इस बात से आहत होकर उसने अपना जीवन ही खत्म कर लिया.

घर में लगा ली फांसी

घटना इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की है. यहां के रहने वाले बी.फार्मा के स्टूडेंट गौरव ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक गौरव भागीरथपुरा का रहने वाला था और उज्जैन रोड के एक बड़े हॉस्पिटल से बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहा था. मंगलवार रात को उसकी छोटी बहन ने उसे फंदे पर लटके देखा. इसके बाद पिता को सूचना दी. घर में बेटे को फांसी पर लटका देख हड़कंप मच गया. परिजन गौरव को नजदीकी अस्पताल ले गए. यहां से उसे एमवाय हॉस्पिटल भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया.

पिता ने लगाया आरोप

गौरव के पिता राजू हाडा का आरोप है कि युवती ने ब्लैकमेल करते हुए उनके बेटे से पांच लाख रुपये की डिमांड की थी. साथ ही पुलिस पर भी गौरव के पिता ने 45 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया. पिता का कहना है कि पैसे लेने के बाद ही पुलिस ने बेटे को छोड़ा. इसके बाद वह घर आया और खूब रोया और फिर वह अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली. परिवार का यह भी कहना है कि इंग्लिश कोचिंग की टीचर बेटे को परेशान कर रही थी. उसने झूठे केस में फंसाने के लिए कई बार गौरव को धमकाया भी था.

धमकी भरे मैसेज का स्क्रीन शॉट

गौरव के पिता का कहना है कि उन धमकी भरे मैसेज का स्क्रीन शॉट भी परिवार ने पुलिस को सौंपा है. वहीं मृतक की बहन का आरोप है कि महिला थाना प्रभारी और एसआई ने हमारे भाई की बात नहीं सुनी और उस पर पैसे देकर सेटलमेंट करने का दबाव बनाया और उसके बाद गौरव ने घर आकर आत्महत्या कर ली. परिवार ने इस मामले में महिला थाना प्रभारी को भी दोषी बताया है. फिलहाल मामले में जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.