Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

तरनतारन उपचुनाव: 9 बजे तक इतने फीसदी Voting, जानें पल-पल की Update

30

तरनतारन : विधानसभा हलका 021-तरनतारण में आज उपचुनाव के लिए मतदान जारी है, जो सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे हैं।

Live Updates

  • कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है और जीत का दावा भी किया है।
  • सुबह 9 बजे तक 11 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
  • शिरोमणि अकाली दल बादल की उम्मीदवार प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा ने अपनी बेटी कंचनप्रीत कौर के साथ वोट डाला।

जानकारी के अनुसार, विधानसभा हलका 021-तरनतारण में कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है। इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1,357 सर्विस वोटर, 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले 1,657 मतदाता, 306 एनआरआई वोटर और 1,488 दिव्यांग मतदाता हैं। वहीं 18 से 19 वर्ष की आयु वाले मतदाताओं की कुल संख्या 3,333 है। इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 4 पारंपरिक पार्टियों के, 2 रजिस्टर्ड पार्टियों के और 9 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

तरनतारण उपचुनाव में कुल 5 प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं —

  • आम आदमी पार्टी से हरमीत सिंह संधू
  • कांग्रेस से कर्नबीर सिंह बुरज
  • भाजपा से हरजीत सिंह संधू
  • शिअद (अकाली दल) से सुखविंदर कौर रंधावा
  • आजाद उम्मीदवार (वारिस पंजाब दे) से मंदीप सिंह

उल्लेखनीय है कि तरनतारण से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसके चलते अब यह उपचुनाव कराया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.