Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

Punjab में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया नया Alert, पढ़ें मौसम का पूरा हाल…

27

चंडीगढ़: पंजाब में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आने वाले दो-तीन दिनों में राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब भर में ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। छह जिलों फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिलका, बठिंडा और मानसा में Yellow अलर्ट जारी किया गया है। विभाग द्वारा जारी यह अलर्ट 48 घंटे तक प्रभावी रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 48 घंटों तक ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा। इस दौरान, राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री घटा है और यह सामान्य के करीब है। हालांकि, जहां पहले अधिकांश शहरों में तापमान 30 डिग्री के आसपास था, अब यह 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान में भी 0.7 डिग्री की कमी आई है और यह सामान्य से 2.7 डिग्री कम है।

आंकड़ों के मुताबिक, फरीदकोट में सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं,

  • अमृतसर में 9.6°C,
  • लुधियाना में 9°C,

    • पटियाला में 10.1°C,
    • बठिंडा में 8°C,
    • गुरदासपुर में 10°C,
    • शहीद भगत सिंह नगर में 9.1°C तापमान दर्ज हुआ।

    जानकारी के अनुसार, अमृतसर, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि राज्य के अन्य क्षेत्रों में यह 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.