Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब...

हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को पांच दिनों की पुलिस रिमांड, 14 नवंबर को फिर होगी कोर्ट में पेशी

24

रायपुर: शनिवार को ग्वालियर से गिरफ्तार किए गए रायपुर के हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. रविवार को रायपुर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था. जिसके बाद अदालत ने उसे एक दिन की रिमांड पर भेजा था. सोमवार को दोबारा वीरेंद्र तोमर की रायपुर कोर्ट में पेशी हुई. जिसके बाद पुलिस को 5 दिनों की पुलिस रिमांड मिली है. पुलिस 5 दिनों तक वीरेंद्र तोमर से पूछताछ करेगी. 14 नवंबर को फिर से वीरेंद्र तोमर की पेशी रायपुर के कोर्ट में होगी.

वीरेंद्र तोमर पर कसा शिकंजा: पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर, सूदखोरी, अवैध वसूली, अवैध हथियार रखने जैसे कई तरह के कार्यों में संलिप्त रहा है. उसके खिलाफ इन सब मामलो में केस दर्ज थे. वीरेंद्र तोमर पिछले 5 महीने से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने शनिवार को घेराबंदी करके ग्वालियर से गिरफ्तार किया था. रविवार को पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र तोमर का जुलूस भी निकाला था. जुलूस भी उसी स्थान पर निकाला गया था, जहां से पैसे की अवैध वसूली और सूदखोरी का काम वह करता था. पुलिस ने काफी देर तक जुलूस निकालकर वीरेंद्र तोमर को घुमाया. जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट से एक दिन की पुलिस रिमांड मिली थी.

सोमवार को रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद फिर से उसे कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसकी पांच दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर की है. 14 नवंबर को फिर से वीरेंद्र तोमर को रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा- राजेश देवांगन, पुरानी बस्ती सीएसपी

वीरेंद्र तोमर के बारे में जानकारी: वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी तोमर रायपुर का आदतन अपराधी है. वह अपने छोटे भाई रोहित तोमर के साथ मिलकर रायपुर में सूदखोरी का काम किया करता था. वह कर्जदारों से सूदखोरी के रूप में ज्यादा ब्याज वसूला करता था. उसके खइलाफ साल 2006 में पहला केस दर्ज किया गया था. रायपुर पुलिस ने आदतन अपराधियों की लिस्ट में वीरेंद्र तोमर का नाम डालकर रखा था. वीरेंद्र तोमर के खिलाफ 6 दर्जन से केस अलग अलग थानों में दर्ज हैं. मारपीट, उगाही, चाकूबाजी, ब्लैकमेलिंग और आर्म्स एक्ट के तहत केस भी शामिल हैं.

5 महीने पहले भी वीरेंद्र तोमर पर हुआ था केस दर्ज: 5 महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला ने रोहित तोमर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद से वीरेंद्र तोमर फरार हो गया. उसके फरार होने के बाद उसका छोटा भाई वीरेंद्र तोमर भी गायब हो गया. रायपुर पुलिस ने वीरेंद्र सिंह तोमर के घर की तलाशी ली तो उसके घर से अवैध हथियार पुलिस को मिले. इस तलाशी अभियान के बाद रायपुर पुलिस ने वीरेंद्र तोमर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. घर में अवैध हथियार के साथ ही सोने चांदी और नगद रकम सहित कई महंगी कार भी पुलिस ने बरामद की थी.

पुलिस ने वीरेंद्र तोमर के घर के साथ ही कई जगहों पर एक साथ रेड की कार्यवाही की थी. जिसमें पुलिस ने 40 करोड रुपए से अधिक की रजिस्ट्री के दस्तावेज, 3 करोड रुपए से अधिक के सोना और 10 लाख रुपए की चांदी जप्त की थी. इसके साथ ही पुलिस ने बैंक पासबुक चेक और एटीएम भी बरामद किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.