Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना अध्यक्ष पर शिकंजा! पुलिस ने तेज की अमित बघेल की तलाश, कई संभावित ठिकानों पर दी ताबड़तोड़ दबिश

3

 रायपुर। रायपुर में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। बघेल के खिलाफ देवेंद्र नगर और कोतवाली थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसी सिलसिले में रायपुर पुलिस ने बीती रात उनके करीबियों और सहयोगियों के घरों पर दबिश दी। उस पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है।

एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि अमित बघेल के खिलाफ दर्ज मामलों में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि, ‘बघेल की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। कुछ टीमें प्रदेश से बाहर भी रवाना की गई हैं ताकि उनके संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा सके।’

एसएसपी ने जनता से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाहें फैलाने या आरोप-प्रत्यारोप करने से बचें। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के दायरे में रहते हुए कार्रवाई कर रही है और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है।

सूदखोर वीरेंद्र तोमर आज किया जाएगा पेश

इधर, सूदखोरी और जबरन वसूली जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। रायपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से उसे गिरफ्तार कर रायपुर लाया था। अदालत ने वीरेंद्र तोमर को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। पुलिस कस्टडी में तोमर ने पिछली रात बिताई और आज फिर उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि, ‘कल रेगुलर कोर्ट नहीं लगी थी, इसलिए हमें केवल एक दिन का रिमांड मिला। आज कोर्ट में एक सप्ताह का रिमांड मांगा जाएगा ताकि उससे पूछताछ कर आगे की कड़ियां जोड़ी जा सकें।’ पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिमांड अवधि बढ़ने पर वीरेंद्र तोमर से सूदखोरी के नेटवर्क और अवैध वसूली से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.