Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

घुसपैठियों पर शाह का सख्त रुख! बिहार में गरजते हुए बोले- ‘हम घुसपैठियों को भारत में नहीं रहने देंगे’, राहुल की यात्रा पर कसा तंज

34

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार के अरवल में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस-आरजेडी के ‘महागठबंधन’ को ‘ठगबंधन’ करार दिया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल बिहार से ज्यादा बांग्लादेश से आए घुसपैठियों की चिंता है. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का नाम राहुल के लिए सिर्फ चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने रकांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों पर सीधा हमला करते हुए दावा किया कि वह इस मुद्दे पर इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटा दिए गए हैं. उन्होंने राहुल की वोट अधिकार यात्रा’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल बिहार से इटली तक यात्रा निकाल सकते हैं, लेकिन केंद्र सरकार नहीं झुकेगी.

‘हम घुसपैठियों को यहां नहीं रहने देंगे’

शाह ने चुनावी रैली में कहा कि राहुल गांधी ‘वोट चोरी’ की बात कर रहे हैं, क्योंकि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि वह बिहार से इटली तक की यात्रा निकाल सकते हैं, लेकिन हम घुसपैठियों को यहां नहीं रहने देंगे. शाह ने कहा कि अगर राहुल गांधी को लगता है कि ‘वोट चोरी’ हुई है, तो वह चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराते?.

‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकालते हैं राहुल

अमित शाह ने आगे कहा राहुल गांधी यहां घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकालने आए थे. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने किसके लिए यात्रा निकाली, बिहार की माताओं के लिए, गरीबों के लिए या बिहार के युवाओं के लिए? नहीं, इनके लिए इन्हें कुछ नहीं करना है, इन्होंने घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा निकाली है. राहुल के लिए ये घुसपैठिए वोट बैंक हैंइसलिए ये उन्हें बचाने के लिए ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकालते हैं‘. उन्होंने कहा मैं आपसे वादा करके जाता हूं कि राहुल गांधी बिहार से लेकर इटली तक जितनी यात्रा निकालनी है निकालें, लेकिन वो घुसपैठिए को बचा नहीं पाएंगे. हम देश और बिहार से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालने का काम करेंगे‘.

’14 नवंबर को ‘ठगबंधन’ का सफाया हो जाएगा’

अमित शाह ने कहा कि 14 नवंबर को बिहार चुनावों के बाद ‘ठगबंधन’ का सफाया हो जाएगाउन्होंने कहा मैं इस चुनाव में करीब 38 जगह घूमता-घूमता आज अरवल आया हूं. मैं मगध, सीमांचल, आरा, पटना, मिथिलांचल जहां-जहां भी गया, मैंने पूरे बिहार में एक ही मूड देखा है कि 14 तारीख को ठगबंधन का सफाया होने वाला है‘.

‘पीएम मोदी ने बिहार को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया’

सीपीआई (एमएल) लिबरेशन, जिसने इंडिया ब्लॉक के साथ गठबंधन किया है का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा ‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम नक्सलवाद की समस्या को खत्म करने में सक्षम हुए हैं. लेकिन अगर इन लाल झंडे वालों को थोड़ा भी मौका दिया गया, तो राज्य फिर से वामपंथी उग्रवाद की चपेट में आ जाएगा, जिसका सामना बिहार ने अतीत में किया था‘. उन्होंने कहा कि एक जमाने में जंगलराज में बिहार नक्सलवाद से ग्रस्त था, लेकिन अब पीएम मोदी ने बिहार को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया है. पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने यहां से जंगलराज और नरसंहार को खत्म कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.