Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पति के अपनी ही भाभी से अवैध संबंध, परेशान पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

21

नूरपुरबेदी: नूरपुरबेदी थाने से कुछ दूरी पर स्थित गांव जट्टपुर में एक प्रवासी महिला ने घरेलू कलह और पति के अपनी भाभी से अवैध संबंधों के चलते पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके चलते स्थानीय पुलिस ने महिला के दूसरे पति और उसकी भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मृतका की पहचान राजवती (48 वर्ष) पत्नी बृज बिहारी निवासी गांव खुर्द गानोन, थाना सरोली, जिला बरेली (उ.प्र.) के रूप में हुई है, जो गांव जट्टपुर में किराए के मकान में रहती थी। मृतका के भाई सूरज पाल पुत्र स्वर्गीय भजन लाल ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है और उसकी बहन राजवती की शादी पहले नंगला बाहरा, जिला बदायूं (उ.प्र.) निवासी किशनबीर से हुई थी। लेकिन किशन बीर की करीब 15 साल पहले मौत हो गई। इसके बाद राजवती ने 2 साल पहले आनंदपुर साहिब में बृज बिहारी से कोर्ट मैरिज कर ली थी।

सूरज पाल ने बताया कि बृज बिहारी के उसकी भाभी दुर्गा पत्नी स्वर्गीय नंद किशोर के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते घर में अक्सर झगड़ा और तनावपूर्ण माहौल रहता था। कई बार मृतका ने अपने भाइयों को भी इस बारे में बताया था और उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने अपना व्यवहार नहीं बदला और मेरी बहन को परेशान करते रहे। उन्होंने बताया कि 8 नवम्बर को दोपहर करीब 3 बजे बृज बिहारी और दुर्गा ने जट्टपुर स्थित किराए के मकान में मेरी बहन राजवती के साथ फिर झगड़ा किया। इससे तंग आकर राजवती ने शाम करीब साढ़े 4 बजे पंखे की हुक से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सूचना मिलने पर ए.एस.आई. प्रीतम सिंह सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका को नीचे उतारा और लेडी कांस्टेबल अमनप्रीत कौर के माध्यम से उसकी मेडिकल जांच करवाई। मौके से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। मृतका के शव को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतका के पति बृज बिहारी पुत्र माही लाल और उसकी भाभी दुर्गा पत्नी स्वर्गीय नंद किशोर के खिलाफ धारा 108, 3(5) भादंसं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी स्थानीय थाने में अस्थायी रूप से सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। जिसकी पुष्टि बाकायदा थाना प्रमुख रोहित शर्मा ने बातचीत के दौरान की। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने देर शाम कथित पति को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.