Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

वारिस पंजाब जत्थेबंदी के चुनाव प्रभारी की गाड़ी पर हमले का सच आया सामने! DCP ने किया खुलासा

20

अमृतसर: वेरका थाना अंतर्गत आते इलाके में एक निजी स्कूल के पास एक कार में आग लगने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदरपाल सिंह संधू ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद बताया कि कार में आग किसी पेट्रोल बम से नहीं, बल्कि प्राकृतिक थी। उन्होंने पेट्रोल बम से आग लगने की सूचना को झूठी करार दिया है। उन्होंने बताया कि जली हुई कार से एक गैर-पंजीकृत अवैध पिस्तौल भी बरामद की गई है। इस संबंध में वेरका पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि कल वेरका बाईपास पर एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने तुरंत एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी ठक्कर संधूआं जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वेरका थाने के एसएचओ खुद घायल व्यक्ति का बयान लेने गए थे लेकिन डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को अनफिट घोषित कर दिया।

इसके बाद जांच अधिकारी उनके बयान लेने डीएमसी लुधियाना अस्पताल भी गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए बयान लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कार सड़क के एक तरफ खड़ी थी और उसका हैंड ब्रेक भी लगा हुआ था। जांच में यह बात सामने नहीं आई है कि उक्त कार पर किसी भी तरह से पेट्रोल बम से हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आग में मिली अवैध पिस्तौल और एक राउंड काफी हद तक जल चुके हैं।

गौरतलब है कि बीते दिन खबर आई थी कि अकाली दल वारिस पंजाब जत्थेबंदी के चुनाव प्रभारी सुखदेव सिंह की गाड़ी पर पेट्रोल बम फेंका गया, जिससे गाड़ी में आग लग गई। सुखदेव सिंह ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई, लेकिन इस दौरान वह आग की लपटों में झुलस गए। फिलहाल उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.