Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पंजाब को मिली नई Vande Bharat Express की सौगात, मालवा के लोगों को होगा बड़ा फायदा

27

जैतो: उत्तर रेलवे के फिरोजपुर से न‌ई दिल्ली के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज शनिवार को शुरू हो गई है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखाकर किया।

रेलवे विभाग के उच्च सूत्रों ने बताया कि फिरोजपुर – दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर सबसे तेज चलने वाली पहली ट्रेन है,जो अपनी यात्रा 6 घंटे 40 मिनट में पूरी करेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार न‌ई ट्रेन संख्या 26461-26462 फिरोजपुर -न‌ई दिल्ली वाया फरीदकोट -बठिंडा के बीच चलेगी। ट्रेन का ठहराव फरीदकोट, बठिंडा ,धूरी, पटियाला, अंबाला कैंट , पानीपत व न‌ई दिल्ली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रहेगा।

यह ट्रेन फिरोजपुर से सुबह 7.35 बजे रवाना होकर न‌ई दिल्ली दोपहर 2.35 बजे पहुंचेगी जबकि न‌ई दिल्ली से फिरोजपुर के लिए सायं 4 बजे चलकर रात 10.35 बजे पहुंचेगी।रेल मंत्रालय का कहना है कि इस न‌ई ट्रेन से व्यापार, पयर्टन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने, सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक व आर्थिक विकास में योगदान देने और राष्ट्रीय बाजारों के साथ बेहतर एकीकरण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं, रेलवे विभाग ने ट्रेन संख्या 22485-22486 न‌ई दिल्ली – मोगा वाया लुधियाना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार फिरोजपुर तक करने की भी सहमति प्रदान कर दी गई है। जो आज से शुरू हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.