Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के सुपरनोवा सोसायटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आत्महत्या: मोबाइल चैट और वीडियो से हुए चौंकाने व... महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: दिल्ली पुलिस से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, कहा- अपराध... गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी में सनसनी: घर में मृत मिली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, हत्या के शक में एक युवक... गुरुग्राम में अवैध कचरा फेंकने वालों पर पुलिस का शिकंजा: दिल्ली से कूड़ा लाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार... पानीपत में नर्सिंग स्टाफ का विरोध तेज: 'मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी' के खिलाफ 3 दिवसीय सांकेतिक हड़त... फरीदाबाद के बाल सुधार गृह से बड़ी लापरवाही: बाथरूम की खिड़की तोड़कर 3 नाबालिग बंदी फरार, मचा हड़कंप हिसार में खूनी संघर्ष: कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत और दूसरा गंभ... कैथल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: आरोपी की फायरिंग से ASI की बाल-बाल बची जान, जवाबी कार्रवाई म... हरियाणा भाजपा का बड़ा संगठनात्मक संदेश: 7 अक्टूबर को तीन प्रमुख क्षेत्रों में उतरेंगे केंद्रीय व प्र... जापान में आयोजित एशिया चैंपियनशिप में चमके हरियाणा के खिलाड़ी: खेल मंत्री गौरव गौतम ने एयरपोर्ट पर क...

बिहार-यूपी के नेता मिले! तेजप्रताप और रवि किशन की एयरपोर्ट पर मुलाकात, बीजेपी सांसद के बयान- ‘कुछ भी संभव है’, से राजनीति में सस्पेंस

38

बिहार में चुनावी सभाओं का दौर जोरों पर है. एक-एक दिन में एक नेता कई-कई सभाएं कर रहा है, जिसके लिए एयर रूट का इस्तेमाल किया जा रहा है और इसी कारण एयरपोर्ट पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं का आमना-सामना भी हो रहा है. जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव और भाजपा सांसद रवि किशन को शुक्रवार को पटना हवाई अड्डे पर एक साथ देखा गया.

दोनों नेताओं को साथ देखते ही लोगों में चर्चाएं और अटकलें तेज हो गई हैं. जब तेज प्रताप यादव और रवि किशन बातचीत करते हुए बाहर निकले, तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया और अटकलें लगाने लगे कि क्या पूर्व राजद नेता, जो कभी BJP-RSS के कट्टर आलोचक थे, का किशन के साथ दिखना किसी नए राजनीतिक समीकरण का संकेत तो नहीं है.

चुनावी प्रचार के दौरान हुई मुलाकात

बता दें कि दिन भर के ताबड़तोड़ सभाओं के बाद दोनों पटना हवाई अड्डे पर उतरे थे. तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं. बता दें लालू प्रसाद द्वारा राजद से निष्कासित होने के बाद ये उनका अपना दल है.

वहीं किशन ने पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण ज़िलों में रैलियों को संबोधित किया, जहां उन्होंने NDA उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे.

पीएम मोदी और बीजेपी के दरवाजे खुले

जब मीडिया कर्मियों ने रवि किशन से पूछा कि क्या कुछ संभव है, तो उन्होंने कहा कि कुछ भी हो सकता है, बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोलेनाथ के उन सभी भक्तों के लिए अपने दरवाजे खुले रखते हैं जो निस्वार्थ सेवा में समर्पित हैं और किसी निजी स्वार्थ के लिए राजनीति में नहीं हैं.

पत्रकारों के सवाल पर क्या बोले तेज प्रताप

पत्रकारों के सवालों पर तेज प्रताप ने कहा, “बस मैं रवि किशन से पहली बार मिल रहा हूं. बेशक, भगवान शिव की भक्ति के मामले में हम दोनों एकमत हैं. हम दोनों माथे पर टीका लगाते हैं.”

तेज प्रताप से जब पूछा गया कि वह क्या भाजपा का साथ दे सकते हैं, तब उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया. बल्कि कहा, “जो भी बेरोजगारी दूर करेगा, मैं उसके साथ हूं” जब उनसे फिर से कुछ वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मिल रही प्रशंसा के बारे में पूछा गया, तो किशन ने बीच में आकर कहा, “यह उनका दिल है जो लोगों की प्रशंसा अर्जित कर रहा है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.