Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...

बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 3 खिलाड़ी, इंडोनेशिया में 11 नवंबर से आयोजन

25

रायपुर: इंडोनेशिया में 16वीं बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशीप का 7 दिवसीय आयोजन होने जा रहा है. यह आयोजन इंडोनेशिया में 11 नवंबर से 17 नवंबर तक चलेगा. ऑफिशियल टीम में 12 लोगों की टीम है. इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के 46 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें महिला खिलाड़ियों की संख्या 5 है और पुरुष खिलाड़ियों की संख्या 41 है.

इंडोनेशिया बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़: बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के ऑफिशियल टीम के रूप में 3 लोगों का चयन हुआ है. जिसमें रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी सपोर्टर के रूप में रहेंगे. वहीं रेलवे के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में कार्यरत बॉडीबिल्डर और कोच बी राजशेखर राव और बेमेतरा के महेंद्र टेकाम निर्णायक के रूप में भूमिका अदा करेंगे.

5 महिला खिलाड़ी भी दिखाएंगी दम: बॉडी बिल्डिंग के खिलाड़ी और कोच बी राजशेखर राव ने बताया “इंडियन टीम 11 से 17 नवंबर तक इंडोनेशिया में आयोजित 16वीं बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में पार्टिसिपेट करने जा रही है. इंडियन टीम के एथलीट और ऑफिशियल मिलाकर 58 लोग शामिल हैं. जिसमें 46 बॉडी बिल्डिंग के प्रतिभागी हैं. इन प्रतिभागियों में 41 पुरुष खिलाड़ी और 5 महिला खिलाड़ी अलग-अलग राज्यों से जा रहे हैं. ऑफिशियल टीम के 12 लोगों में 4 जज 2 कोच 2 मैनेजर और 4 सपोर्टर हैं. सभी खिलाड़ी अलग-अलग राज्यों के रेलवे, पुलिस, आर्मी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हैं. भारत में तीन पार्ट्स से खिलाड़ी और ऑफिशियल टीम निकलेगी.”

कौन ही कोच और खिलाड़ी बी राजशेखर राव: बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ी और कोच ने ETV भारत से बात की. उन्होंने बताया कि वे साल 1997 से बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं. उनके गुरु महेंद्र टेकाम और नशकर टंडन हैं. गुरुओं को अखाड़े में अभ्यास करते हुए देखने के बाद इनके मन में विचार आया और उन्हीं से प्रेरणा लेकर बॉडी बिल्डिंग खेल की शुरुआत की.

बॉडी बिल्डिंग में सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली बात: राजशेखर राव कहते हैं कि बॉडी बिल्डिंग में सबसे ज्यादा जरूरी डाइट होती है. इसके साथ ही प्रॉपर एक्सरसाइज करना होता है. जिसे अपने रूटीन में फॉलो करना बहुत जरूरी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.